{"_id":"5b784d8142c7924671663189","slug":"31534610817-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करों ने अभियान चला रहे लोगों की 3 दुकानों को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करों ने अभियान चला रहे लोगों की 3 दुकानों को लगाई आग
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा तस्करों ने अभियान चला रहे लोगों की 3 दुकानें फूंकी
गांव मिलवां और ठाकुरद्वारा की पंचायत ने बनाई नशा निवारण कमेटी
2 दिन में 12 युवकों को पकड़कर उनके परिवार के हवाले किया था
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट-हिमाचल सीमा पर सटे गांव मिलवा और ठाकुरद्वारा के लोगों ने नशा तस्करों के खिलाफ नशा निवारण कमेटी का गठन किया है। जिसमें स्थानीय लोग ही नशा बेचने वालों व नशा खरीदने वालों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर रहे हैं। लेकिन नशा तस्करों को लोगों का यह अभियान रास नहीं आ रहा। जिसके चलते शुक्रवार दोपहर कुछ तस्करों ने नशे के खिलाफ अभियान चला रहे मिलवां अड्डे पर 3 दुकानों को आग लगा दी। रात 11 बजे की दुकानदार बचन सिंह ने दुकानों से धुआं उठता देखा तो लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। बचन सिंह ने बताया कि आग लगाने वालों की शिकायत ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी को दी गई है। जिसके आधार पर चौकी इंचार्ज सुरिंदर सिंह राणा ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कंस राज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज करके अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
लाहन समेत पकड़े आरोपी को किया था पुलिस के हवाले
नशा निवारण कमेटी के प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि 2 दिन में एक व्यक्ति को लाहन सहित पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। वहीं दो चोरी की बाइक, जो नशेड़ी लेकर घूम रहे थे, वो भी पुलिस को सौंपी है। मीलवां अड्डे पर नशा निवारण कमेटी के समूह सदस्यों ने पंजाब और हिमाचल पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अगर उन्हें प्रशासन का सहयोग मिले तो वह दोनों राज्यों के युवाओं की बर्बादी का कारण बने नशे को इस एरिया से खत्म कर देंगे। वहीं नवनियुक्त डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने कहा कि उनकी 2 दिन पहले ज्वाइनिंग हुई है। यह एरिया नशा तस्करों के कारण बदनाम है, लेकिन अब किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।
नशा खरीदने आए लोगों को बेरंग लौटाया, परिवार के हवाले किया
नशा निवारण कमेटी के प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि हिमाचल के गांव बरोटा, ठाकुरद्वारा, उलेहड़ियां, मिलवां और पंजाब के दसूहा, मुकेरियां, हाजीपुर, पठानकोट, तलवाड़ा इलाके नशेड़ियों के मुख्य अड्डे हैं। यहां से उन्हें पिछले कई वर्षों से आसानी से नशा मिल जाता है। युवाओं की हो रही मौतों के बाद पंजाब और हिमाचल के लोगों ने खुद ही नशा तस्करों पर नकेल डालने की मुहिम शुरू की है। जिसके तहत गांव मिलवां व उलेहड़ियां और ठाकुरद्वारा गांव के लोगों ने नशा निवारण कमेटियां बनाकर जो लोग पंजाब से नशा खरीदकर हिमाचल में ले जाते हैं, उन्हें उनके परिवार वालों को बुलाकरहवाले करने का काम किया जा रहा है। इसी मुहिम के तहत ही बुधवार और वीरवार को मिलवां में नशा निवारण कमेटी ने सुबह से लेकर शाम तक कुल 12 लोग जो पंजाब से नशा लेने मिलवां पहुंचे थे, उन्हें पकड़कर उनके परिवार को बुलाकर हवाले किया। ये 12 लोग हाजीपुर, पठानकोट, दातारपुर और मंड मियानी के इलाकों के थे।
विज्ञापन
फोटो:-5-नशा तस्करों द्वारा जलाई गई दुकान और जानकारी देते नशा निवारण कमेटी के प्रधान और अन्य सदस्य।