{"_id":"62b3417098b9925782253650","slug":"3-arrested-including-two-country-made-pistols-and-7-cartridges-amritsar-news-pkl4544348187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो देसी पिस्तौल व 7 कारतूस समेत 3 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो देसी पिस्तौल व 7 कारतूस समेत 3 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। अमृतसर देहात की पुलिस ने लोपोके थानाक्षेत्र से 3 युवकों को 2 देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 कारतूस, 10 ग्राम हेरोइन और 21 हजार 500 रुपये ड्रग मनी भी बरामद की है। जांच अधिकारी देसा मसीह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करके 2 दिनों के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
लोपोके थाना में तैनात एसआई देसा मसीह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि चौगांवा गांव का सतनाम सिंह, राजबीर सिंह और विशाल कुमार नशे का कारोबार करते हैं। पुलिस को आरोपियों के पास अवैध असलहा होने की भी सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 2 देसी पिस्तौल, 7 कारतूस, हेरोइन और 21 हजार 500 रुपये ड्रग मनी बरामद कर ली।
जांच अधिकारी देसा मसीह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ असलहा और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया, जहां न्यायाधीश ने आरोपियों को 2 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी युवकों का मेडिकल करवाने के बाद उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि वे हेरोइन कहां से लाते थे और कहां-कहां सप्लाई करते थे। जांच अधिकारी ने दावा किया कि पूछताछ में सामने आने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।