फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   25 passengers tested covid 19 positive at Amritsar airport

पंजाब: अमृतसर एयरपोर्ट पर कोविड जांच करने वाली लैब पर गिरी गाज, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने करार किया रद्द, 25 यात्री और मिले पॉजिटिव

Sat, 08 Jan 2022 07:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Jan 2022 07:49 PM IST
सार

अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों का कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी। शनिवार को बर्मिंघम से 200 यात्री अमृतसर पहुंचे। इनमें 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
25 passengers tested covid 19 positive at Amritsar airport
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की कोविड जांच स्पाइस पैथ लैब करेगी। इटली से लगातार दो दिन आई फ्लाइट में बड़ी संख्या में यात्रियों के कोविड पॉजिटिव नतीजे आने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंदिया ने स्पाइस हेल्थ केयर के साथ करार को रद्द कर दिया है। इसके बाद अब यह जिम्मेदारी भसीन पैथ लैब को दी गई है। वहीं शनिवार को भी बर्मिंघम की फ्लाइट से पहुंचे 200 यात्री में से 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। यह रिपोर्ट भसीन लैब ने दी है।

विज्ञापन


ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कंट्री एट रिस्क (ओमिक्रॉन प्रभावित) देशों से भारत आने वाले यात्रियों की कोविड जांच स्पाइस पैथ लैब से कराने का करार किया था। इस लैब के कर्मचारियों ने छह और सात जनवरी 2022 को ईटली से आई दो फ्लाइटों के 479 यात्रियों में से 297 को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट दी। छह जनवरी को इटली से आई फ्लाइट के 179 यात्रियों में से 125 को जबकि सात जनवरी को 300 यात्रियों में से 172 को कोरोना संक्रमित (पॉजिटिव) की रिपोर्ट दी।
विज्ञापन


अमृतसर के सिविल सर्जन डॉ. चरणजीत सिंह ने एयरपोर्ट अथारिटी से इस लैब की जांच करने का निर्देश दिया। एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के वीके सेठ ने भी इसे गंभीरता से लिया, क्योंकि इतनी बड़ी में यात्रियों का एक साथ पॉजिटिव आना पंजाब व देश की खातिर चिंता की बात है। एक तरफ अमृतसर स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों के दोबारा टेस्ट करवाने का निर्देश दिया। इसके बाद कोरोना पॉजिटिव आए यात्रियों के दोबारा टेस्ट कराए गए। वहीं दूसरी तरफ एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सेठ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्पाइस पैथ लैब को एयरपोर्ट पर काम करने से रोक दिया और जिम्मेदारी भसीन पैथ लैब को दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्मिंघम की फ्लाइट से पहुंचे 200 यात्री, 25 पॉजिटिव
भसीन पैथ लैब ने शनिवार से एयरपोर्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। शनिवार को बर्मिंघम से आई एक फ्लाइट 200 यात्रियों को लेकर यहां पहुंची। इनमें से 8 बच्चों को छोड़कर 192 लोगों की कोविड जांच की गई। जिसमें फिलहाल 25 लोगों के पॉजिटिव आने की रिपोर्ट एयरपोर्ट अथारिटी को मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed