{"_id":"62e43f21177a7844e36b5384","slug":"22-years-youth-died-due-to-overdose-gurdaspur-news-pkl4580549139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला : 22 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज से गई जान, खेतों में ट्यूबवेल के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाला : 22 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज से गई जान, खेतों में ट्यूबवेल के पास मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला। नशे की ओवरडोज से कस्बा ध्यानपुर के रहने वाले 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह उसका शव खेतों में बने एक ट्यूबवेल के नजदीक मिला है। घरवालों के मुताबिक युवक नशे का आदी था। घरवालों ने युवक की मौत की वजह नशे का अधिक सेवन बताई है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान दिलप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
मृतक दिलप्रीत सिंह की मां परमजीत कौर और एक रिश्तेदार अजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा दिलप्रीत नशे का आदी था। वह करीब डेढ़ माह से राजस्थान में क्रेन ऑपरेटर का काम कर रहा था। वीरवार को देर रात वह करीब डेढ़ माह बाद घर आया और शुक्रवार सुबह गांव के पास एक ट्यूबवेल के पास उसका उसका शव मिला है। परिवार का दावा है कि दिलप्रीत की मौत नशा लेते वक्त ओवरडोज से हुई है। हालत बिगड़ने पर दिलप्रीत को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। परिवार ने सरकार से गुहार लगाई है कि नशा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि माता-पिता के जवान बच्चे नशे की भेंट न चढ़ सकें। मौके पर फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी सर्वजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत के कारणों की जांच की जाएगी। परिवारिक सदस्यों से बातचीत करने के बाद जो बनती कार्रवाई वह की जाएगी।
नशे की ओवर डोज से नौजवान की मौत
फिरोजपुर। गांव सुर सिंह वाला में नशे की ओवरडोज से तीस वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। पिछले लंबे समय से वह नशा कर रहा था। पिता दारा व मां रशपाल कौर ने बताया कि उनके बेटे हरजिंदर सिंह की शादी हो चुकी है। दो साल की बच्ची है। हरजिंदर लंबे समय से नशा करने का आदी है। नशा करने के लिए घर से बाहर रहता है और रात के समय घर लौटता है। शुक्रवार को उसकी नशे की ओवरडोज से मौत हो गई है।