{"_id":"5b799a3342c792462f5e97a0","slug":"21534695987-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक बॉर्डर पर गांव डींडा और प्लाह में 1 करोड़ से होगा सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक बॉर्डर पर गांव डींडा और प्लाह में 1 करोड़ से होगा सड़कों का निर्माण
Updated Sun, 19 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉर्डर के गांव डींडा और प्लाह में बनेंगी सड़कें
कैप्टन सरकार के एक करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दी
विधायक जोगिंद्र पाल ने की विकास कार्यों की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। भारत-पाक बॉर्डर से महज 1 किमी दूर बसे गांव पलाह, डींडा, बमियाल, कोटली जवाहर के लोगों की सुविधा के लिए कैप्टन सरकार ने 1 करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृति दे दी है। रविवार को हलका भोआ विधायक जोगिंद्र पाल ने इन गांवों की 2 सड़कों और 1 फिरनी को पक्का करने के काम का शुभारंभ किया और लोगों की समस्याओं को भी सुना। यह सभी गांव उज्ज दरिया के पार होने के चलते पिछले 10 सालों से विकास कार्य नहीं हो पाए थे।
विधायक जोगिन्द्र पाल ने बीओपी से 500 मीटर दूर डींडा गांव से कोटली जवाहर की सड़क को नए सिरे से बनाए जाने के काम का शुभारंभ किया, इसके अलावा बॉर्डर से सटे बमियाल की फिरनी को पक्के करने और गांव पलाह से डेरा कुन्नण सिंह तक की पक्की सड़क का काम भी शुरू करवाया। गांव के लोगों ने बताया कि उक्त रोड की खस्ता हालत के कारण इस एरिया में 10 गांवों के लोगों को शहर जाने के लिए 5 किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ता था, अब रोड बन जाने से लोगों का समय बचेगा।
विधायक पाल ने कहा कि कैप्टन सरकार का मंतव्य है कि हर वह इलाके हैं, जहां पिछले 10 सालों में विकास कार्य ठप रहे, उन एरिया के लोगों को भी विकास के दम पर मुख्य धारा में लाया जाना है। उन्होंने कहा कि सीमांत एरिया में शिक्षा का स्तर उठाने के लिए कई योजनाएं पाइप लाइन में हैं। इस मौके पर गांव डींडा के सरपंच बलवान सिंह, पूर्व सरपंच करनैल सिंह, ब्लाक प्रधान बलवंत सिंह और विक्की ठाकुर उपस्थित रहे।