{"_id":"5b39056e4f1c1bb1508b5746","slug":"21530463598-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की रक्षा के लिए सिमरप्रीत सिंह बनेगा भारतीय सैना में लैफिटीनैंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की रक्षा के लिए सिमरप्रीत सिंह बनेगा भारतीय सैना में लैफिटीनैंट
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिमरप्रीत सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। न्यू संत नगर गुरदासपुर के निवासी सिमरप्रीत सिंह पुत्र तजिंद्र सिंह वालिया ने एनडीए का टेस्ट पास कर भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट भर्ती होकर क्षेत्र व अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। जानकारी देते हुए सिमरप्रीत सिंह के पिता तजिंद्र सिंह वालिया ने बताया कि सिमरप्रीत सिंह ने दसवीं कक्षा गुरदासपुर से 10 सीजीपीए नंबरों से पास कर 2016 में मेरिट के आधार पर मोहाली में दाखिला लिया। इसके बाद पहले प्रयास में सितंबर 2017 में हुई एनडीए की परीक्षा, विभाग के साक्षात्कार व मेडिकल के बाद पास करके पूरे भारत में 167 रैंक प्राप्त करके लेफ्टिनेंट बनने का रुतबा हासिल किया। सिमरप्रीत सिंह के पिता ने बताया कि उसका बेटा सिमरप्रीत सिंह बचपन से देश की सेवा करने प्रति जज्बा रखता है, जिसके लिए वह सख्त मेहनत कर रहा था। सिमरप्रीत सिंह 2 जुलाई से अपनी शिक्षा व ट्रेनिंग एनडीए अकादमी खड़गवालसला पूने में शुरू कर रहा है। वर्णनीय है कि सिमरप्रीत सिंह के पिता तजिंद्र सिंह वालिया विभाग पावरकाम के आडिट विभाग में बतौर आडिटर हैं। माता राजविंद्र कौर वालिया सरकारी अध्यापिका हैं। सिमरप्रीत सिंह ने अपनी लेफ्टिनेंट बनने का श्रेय अपनी दादी जसपाल कौर वालिया को दिया जिनकी प्रेरणा से वह इस मुकाम पर पहुंचा है।
01जीडीआर2-लैफिटीनैंट बने सिमरप्रीत सिंह