{"_id":"5ad0dc0d4f1c1b62098b45ac","slug":"21523637261-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों ने एडीसी कार्यालय समक्ष धरना देकर लेबर इंस्पेक्टर के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों ने एडीसी कार्यालय समक्ष धरना देकर लेबर इंस्पेक्टर के खिलाफ की नारेबाजी
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरों का एडीसी दफ्तर के समक्ष धरना
गुरदासपुर। निर्माण मजदूरों ने एडीसी कार्यालय के समक्ष कार्यालय सचिव जोगिंदर पाल और इफ्टू के जिला वित्त सचिव सरवन भोला की अध्यक्षता में रोष धरना दिया। मजदूरों ने लेबर इंस्पेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए जोगिंदर पाल और सरवन भोला ने कहा कि जबसे मजदूरों की कापियां ऑनलाइन की गई है तब से लेबर इंस्पेक्टर मजदूरों के साथ धक्केशाही कर रहे है। निर्माण मजदूर सुबह 5 बजे से लेबर कार्यालय में कतारों में खड़े हो जाते हैं। 9 बजे लेबर इंस्पेक्टर कार्यालय के दरवाजे पर लिखा देते है कि मैडम छुट्टी पर है। इससे मजदूर निराश होकर लौट जाते है। ऐसा कई बार हो चुका है। इसके बाद एडीसी वीके स्याल ने लेबर इंस्पेक्टर को चेतावनी देते हुए मजदूरों के मामले पहल के आधार पर समाधान करने के लिए कहा। इस मौके पर जरनैल सिंह, जनक राज भटोया, गुरमेज सिंह मान, अशोक कुमार उपस्थित थे।