फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ‘मजदूर विरोधी काम कर रही है मोदी सरकार’

‘मजदूर विरोधी काम कर रही है मोदी सरकार’

Mon, 05 Mar 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
‘मजदूर विरोधी काम कर रही है मोदी सरकार’
‘मजदूर विरोधी काम कर रही मोदी सरकार’
विज्ञापन

सेंटर ऑफ ट्रेड यूनियन ने निकाला रोष मार्च, फूंका केंद्र का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
सेंटर ऑफ ट्रेड यूनियन (सीटीयू) के आह्वान पर सोमवार को मुलाजिमों ने रोष प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर यूनियन सदस्यों ने रोष मार्च निकाला और सरकार का पुतला फूंका। रोष मार्च सीटीयू पंजाब के प्रतिनिधि मास्टर सुभाष शर्मा, जसवंत सिंह संधू और राम विलास ठाकुर की अगुवाई में शहर के अलग-अलग बाजारों से निकला और जिलाधीश कार्यालय में सम्पन्न हुआ। यूनियन ने जिलाधीश नीलिमा के माध्यम से पीएम और सीएम को मांग पत्र भेजा।
यूनियन प्रतिनिधियों ने बताया कि पंजाब में अलग अलग विभागों में काम कर रहे मजदूरों का वेतन बहुत कम है, जिससे महंगाई के दौर में उनके परिवार का गुजारा बहुत मुश्किल से होता है। उन्होंने मांग की कि पंजाब में मजदूरों को उनकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार वेतन दिया जाए और मुलाजिमों के लिए पे-कमीशन की रिपोर्ट तुरंत लागू की जाए। अलग-अलग विभागों में ठेके पर काम कर रहे कच्चे मुलाजिमों को तुरंत रेगुलर किया जाए। पुरानी पेंशन स्कीम बहाल कर निर्माण मजदूरों का रजिस्ट्रेशन आफलाइन भी किया जाए, मजदूर भलाई कानून लागू हों, बठिंडा और रोपड़ थर्मल प्लांट चालू किये जाएं, भट्ठा मजदूरों कर रजिस्ट्रेशन कर मनरेगा मजदूर की दिहाड़ी 600 की जाए, आंगनबाड़ी, आशा, मीड डे मील समेत आदि वर्करों को न्यूनतम वेतन दायरे में लाया जा और डैम पर ठेकेदारी प्रथा बंद हों।
विज्ञापन

नत्था सिंह ने आरोप लगाते हुए केंद्र की मोदी सरकार मजदूर विरोधी काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अपनी लोक विरोधी नीतियों को जल्द नहीं बदला तो आने वाले समय में वह अपना संघर्ष और तेज करेंगे। इस मौके पर शिव कुमार, मास्टर प्रेम सागर, सरपंच बलकार चंद, हरजिंद्र सिंह, देव राज, सोहन लाल, उंकार पाल, तिलक राज, अश्वनी कुमार, मदन लाल, तरसेम लाल, अजीत कुमार, जोगिंद्र पाल, राज कुमार, मेवा सिंह, मनोहर लाल, प्यारा सिंह, तिलक राज, ओम प्रकाश, मोहन लाल, बलदेव राज, गगन सिंह, रजनी बाला, शोभा रानी, तृप्ता देवी, निर्मला देवी, सुनिता, शर्मिला मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed