फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   करतारपुर कोरिडोर खुलने से भारत तथा पाकिस्तान रिश्तों से खत्म होगी खटास- सेखवां

करतारपुर कोरिडोर खुलने से भारत तथा पाकिस्तान रिश्तों से खत्म होगी खटास- सेखवां

Fri, 07 Sep 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
करतारपुर कोरिडोर खुलने से भारत तथा पाकिस्तान रिश्तों से खत्म होगी खटास- सेखवां
भारत-पाकिस्तान रिश्तों में खत्म होगी खटास: सेखवां
विज्ञापन

सिखों के साथ साथ मुस्लिम समुदाय भी मानता है गुरु नानक देव को पीर
जरूरत पड़ी तो रास्ते के लिए एसजीपीसी तथा अकाली दल केंद्र सरकार से मिलेगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। पाकिस्तान सरकार की ओर से अगर श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर करतारपुर कॉरिडोर खुलता है तो अकाली दल तथा एसजीपीसी उनका दिल की गहराइयों से धन्यवाद करेगा। रास्ता खुलने से भारत तथा पाकिस्तान के रिश्तों से खटास खत्म होगी। यह बात गुरदासपुर से एसजीपीसी सदस्य तथा अकाली दल के पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां ने विशेष बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि फिलहाल नवजोत सिंह सिद्धू के अनुसार पाकिस्तान कॉरिडोर देने को तैयार है, जिसका वह स्वागत करते हैं। लेकिन इसका फैसला भारत तथा पाकिस्तान की केंद्र सरकारों ने करना है।

सेखवां ने कहा कि हांलाकि अभी साफ नहीं हुआ है कि इसके एवज में पाकिस्तान कोई शर्त रखता है या नहीं। लेकिन हो सकता है कि पाकिस्तान बिना शर्त रास्ता दे दे। उन्होने कहा कि इतिहास गवाह है कि ज्योति जोत समाने के बाद श्री गुरु नानक देव जी की चादर के दो टुकड़े कर एक सिखों को दिया गया और एक मुस्लमानों को। जिसका सिखों ने दाह संस्कार किया और मुसलमानों ने दफन। सेखवां ने कहा कि इस संबंधी में जरूरत पड़ने पर अकाली दल तथा एसजीपीसी केंद्र सरकार से भी मिलेगा और जल्द रास्ता खुलवाने की मांग करेगा।
विज्ञापन


07जीडीआर2- सेवा सिंह सेखवां का फाइल चित्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed