फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पाक रेंजरों ने भारतीय अधिकारियों के लाहौर की मिठाई व कराची का हलवा देकर आजादी की खुशी का किया इजहार

पाक रेंजरों ने भारतीय अधिकारियों के लाहौर की मिठाई व कराची का हलवा देकर आजादी की खुशी का किया इजहार

Tue, 14 Aug 2018 10:00 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
पाक रेंजरों ने भारतीय अधिकारियों के लाहौर की मिठाई व कराची का हलवा देकर आजादी की खुशी का किया इजहार
पाक रेंजरों ने भारतीय अधिकारियों को दी मिठाई
विज्ञापन

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर वाघा बार्डर पर मना जश्न
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को पाक अधिकारियों ने वाघा सीमा पर भारतीय सैन्य अधिकारियों के साथ जश्न मनाया। अमृतसर और आसपास के इलाकों में सुबह से बारिश के बावजूद सीमा पर पाक अधिकृत क्षेत्र में चहकलकदमी रही। सुबह पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारत-पाक सीमा पर अपने अधिकार क्षेत्र में ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद पाक रेंजरों की एक टीम ने कैप्टन बिलाल खान के नेतृत्व में भारतीय सीमा में प्रवेश किया। जहां बीएसएफ कमांडेंट सुदीप के नेतृत्व में अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पाक रेंजरों ने भारतीय अधिकारियों के लाहौर की मिठाई और कराची का हलवा देकर आजादी की खुशी को साझा किया। सोमवार को एक समझौते के दोनों देशों की तरफ से कैदियों को रिहा किया गया था। इस रिहाई के बाद दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की यह पहली अनौपचारिक मुलाकात थी। सीमा पर मिठाई देने के बाद पाक रेंजर करीब 15 मिनट तक भारतीय सीमा में रुके। बीएसएफ के कमांडेंट सुदीप कुमार ने कहा कि दोनों देशों में यह परंपरा कई साल से चली आ रही है। प्रत्येक भारतीय व पाकिस्तानी पर्व के अवसर पर मिठाई का आदान-प्रदान किया जाता है। यह दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंध कायम करने की दिशा में महज एक प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed