फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   फाइनल में भिड़ेंगे सुरजीत हॉकी क्लब व पंजाब एंड सिंध बैंक

फाइनल में भिड़ेंगे सुरजीत हॉकी क्लब व पंजाब एंड सिंध बैंक

Wed, 20 Mar 2019 10:23 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
फाइनल में भिड़ेंगे सुरजीत हॉकी क्लब व पंजाब एंड सिंध बैंक
सुरजीत हॉकी क्लब ने अमृतसर हॉकी अकादमी को दी मात
विज्ञापन

ओएनजीसी जूनियर गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट में बुधवार को सेमीफाइनल मैच हुए
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। आयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन जूनियर गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में सुरजीत हॉकी क्लब जालंधर ने अमृतसर हॉकी अकादमी को 05-00 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। एक तरफा चले इस मैच में सुरजीत हॉकी क्लब की खिलाड़ियों ने शुरू से ही अमृतसर हॉकी अक ादमी पर दबाव बना लिया था। जो मैच समाप्ति तक देखने को मिला। सुरजीत हॉकी क्लब की खिलाड़ी करमजीत सिंह ने खेल शुरू होने के चौथे मिनट में गोल दाग कर अपनी जीत की नींव रख दी थी। इसके बाद नवदीप सिंह ने खेल के 7वें मिनट में दूसरा गोल दाग दिया। 10वें मिनट में करणदीप, 22वें मिनट में रजनोत सिंह और 34वें मिनट में जगजीत सिंह ने गोल किया।

दूसरे सेमीफाइनल मैच में पंजाब सिंध बैंक अकादमी ने बाबा उत्तम सिंह नेशनल हॉकी अकादमी को 03-02 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया। मैच शुरू होने के 12वें मिनट में खडूर साहिब टीम के खिलाड़ी चरण जीत सिंह ने मैदानी गोल कर बढ़त बना ली। 40वें मिनट में बैंक के खिलाड़ी गुरकीरत सिंह ने मैदानी गोल कर स्कोर एक-एक की बराबरी पर खड़ा कर दिया। खेल समाप्ति पर दो टीम एक-एक की बराबरी पर थी। पेनल्टी शूट में बैंक की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया। वीरवार को फाइनल में सुरजीत हॉकी क्लब और पंजाब एंड सिंध बैंक के बीच मुकाबला होगा। विजेता टीम को 51 हजार का नगद ईनाम दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 31 हजार का ईनाम दिया जाएगा। मैच में बेस्ट प्लेयर का खिताब जीतने वाले को जालंधर की एक फर्म एक किट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed