फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   काउंसिल प्रधान की दावेदारी पर कोई गुफ्तगू नहीं

काउंसिल प्रधान की दावेदारी पर कोई गुफ्तगू नहीं

Thu, 14 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
काउंसिल प्रधान की दावेदारी पर कोई गुफ्तगू नहीं
प्रधान की दावेदारी से पहले जीत जरूरी
विज्ञापन

नगर काउंसिल नरोट जैमल सिंह का है यह पहला चुनाव
जितेंद्र शर्मा
पठानकोट।
नगर काउंसिल नरोट जैमल सिंह में पहली बार 17 दिसंबर को चुनाव होने जा रहे हैं। इस नई नगर काउंसिल का प्रधान बनने की इच्छा तो सभी उम्मीदवारों के मन में होगी, फिलहाल प्रधानगी की दावेदारी पर चर्चा नहीं हो रही है। तीन ग्राम पंचायतों को मिलाकर बनाई गई इस नई काउंसिल में फिलहाल सभी उम्मीदवारों की नजर वोटों पर ही है। मतगणना के बाद काउंसिल प्रधान की दावेदारी पर चर्चा होने की संभावना है।
आमतौर पर चुनाव से पहले ही सभी पार्टियों के उम्मीदवार अपने बहुमत का अनुमान लगाकर चलते हैं और प्रधान पद की कुर्सी के लिए दो-तीन मुख्य चेहरे पहले ही सामने आ जाते हैं। हालांकि प्रधान की कुर्सी पर किस गुट के उम्मीदवार का कब्जा होगा यह तो चुनाव नतीजे ही तय करेंगे। चुनाव पहले से ही सभी पार्टियों मेंदो-तीन चेहरे ऐसे होते हैं जो प्रधान पद की दावेदारी में आगे होते हैं।
विज्ञापन

जैसा कि नगर निगम पठानकोट और नगर काउंसिल सुजानपुर के चुनाव में होता आ रहा है। यहां पर चुनाव से पहले ही कांग्रेस और भाजपा अपनी अपनी जीत का दावा ठोकतीं हैं और पार्टी के दो-तीन उम्मीदवार ऐसे भी होते हैं जो प्रधान पद की दावेदारी में आगे होते हैं। पहले चुनाव के बावजूद भी नगर काउंसिल नरोट जैमल सिंह में किसी भी पार्टी ने न तो अभी अपना प्रधान पद का दावेदार पेश किया है और न ही किसी नेता ने अपनी तरफ से दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed