फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   स्कूल बस व ट्रक में भिड़ंत, चालक घायल, बाल बाल बचे विद्यार्थी

स्कूल बस व ट्रक में भिड़ंत, चालक घायल, बाल बाल बचे विद्यार्थी

Fri, 15 Mar 2019 10:36 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बस व ट्रक में भिड़ंत, चालक घायल, बाल बाल बचे विद्यार्थी
स्कूल बस और ट्रक में भिड़ंत, चालक घायल, बचे विद्यार्थी
विज्ञापन

तरनतारन। अटारी-कपूरथला मार्ग पर स्कूली बस व ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल बस चालक घायल हो गया, जबकि विद्यार्थी बाल बाल बचे। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हादसा शुक्रवार सुबह हुआ। श्री गुरु अमरदास सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्री गोइंदवाल साहिब के चेयरमैन बलदेव सिंह ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे स्कूल बस गांव भरोवाल से विद्यार्थियों को लेकर जा रही थी। कस्बा फतेहाबाद के एक शैलर का ट्रक किसी अन्य वाहन को ओवरटेक करता हुआ स्कूल बस टकरा गया। बस में कुल 8 विद्यार्थी सवार थे जो बाल-बाल बच गए। बस चालक जसपाल सिंह की टांग टूट गई। मौके पर पुलिस चौकी फतेहाबाद के इंचार्ज बलराज सिंह पहुंचे। हादसे दौरान ट्रक चालक फरार हो चुका था। उन्होंने बताया कि हादसे का कारण बने ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।


ओवर स्पीड स्विफ्ट पलटी, एक की मौत
तरनतारन। जम्मू-कश्मीर राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कार चालक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पट्टी के गांव भग्गूपुर निवासी अवतार सिंह स्विफ्ट कार पर सवार होकर जा रहा था। तरनतारन के समीप कार तेज रफ्तार होने कारण बेकाबू हो गई व सड़क पर तीन बार पलटी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक सेल परचेज का कारोबार करता था। थाना सदर तरनतारन के प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed