{"_id":"5b92b152867a557f601660e6","slug":"171536340306-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की ओवरडेज से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की ओवरडेज से युवक की मौत
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
शिमला के ध्यानार्थ...........
नशे की ओवरडोज से युवक की मौत
शिमला से फतेहगढ़ चूड़ियां अपने घर आया था
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। शिमला से अपने घर फतेहगढ़ चूड़ियां में आये युवक की नशे की ओवरडोज से मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं युवक के पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का दाह संस्कार कर दिया। जिससे कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हो सकी। इस संबंध में एसएचओ फतेहगढ़ चूड़ियां हरजीत सिंह ने बताया कि दाह संस्कार होने के बाद जब पुलिस ने मृतक गुरप्रीत सिंह के पारिवारिक सदस्यों से इसके बारे में पूछताछ की तो मृतक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां के पिता दलीप सिंह ने बताया है कि उसका बेटा गोपी जो शिमला में जेसीबी चलाता था, गत दिन अपने घर फतेहगढ़ चूड़ियां आया। आते ही उसने पानी का गिलास मांगा और पानी पीकर वह साथ ही लगते अपनी बहन के खाली घर में चला गया। जब गोपी कुछ देर तक नहीं मिला तो वह साथ लगते अपनी बेटी के घर में गए तो देखा कि गोपी का मुंह शौचालय में रखी बालटी में पड़ा हुआ था औैर बाजू पर सिरिंज भी लगी हुई थी। वह मृत अवस्था में पड़ा था। इससे उन्हें लगता है कि उनके बेटे की मौत नशे के ओवरडोज से हुई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित नहीं किया और दाह संस्कार कर दिया गया है जिससे कोई पुलिस कार्रवाई नही हो सकी।