{"_id":"5a9d7a4e4f1c1b462c8bb615","slug":"171520269902-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेश सचिव ने सुनीं लोगों की समस्यांए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेश सचिव ने सुनीं लोगों की समस्यांए
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेश सचिव ने सुनीं लोगों की समस्याएं
पठानकोट। पंजाब कांग्रेस सचिव अमित मंटू ने काउंसिल कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही मौके पर संबधित कर्मचारियों को इन्हें हल करने के निर्देश दिए। गांव अतेपुर के पूर्व संरपच गुरनाम सिंह, पूर्व सैनिक शिव सिंह ने बताया कि गांव में शहीद सुखदेव राज के नाम पर यादगारी गेट बनाने के लिए सरकार की ओर से पांच लाख रुपये ग्रांट आई थी, लेकिन इससे गेट बनाने के बजाय इसका प्रयोग रुरल डेवलपमेंट फंड के तहत कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इसकी जांच करवाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और शहीद सुखदेव राज का यादगारी गेट शीघ्र बनाया जाए।
वार्ड नंबर पांच की नवनियुक्त पार्षद अमरजीत कौर ने बताया कि वार्ड में स्ट्रीट लाइटों का बुरा हाल है। सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। गांव जंदराई मुतफरका के शमशेर सिंह और राकेश ठाकुर ने बताया कि उनके गांव में स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनने वाले शौचालयों के लिए ग्रांट अभी तक जारी नहीं हुई है। पंजाब कांग्रेस के सचिव अमित मंटू ने वीडीपीओ जोगिंद्र कौर को गांव अतेपुर में गेट के लिए आई पांच लाख की ग्रारंट का प्रयोग कहीं और किए जाने की जांच करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर फौजा सिंह, अजीत राम, आशा रानी, सृष्टा देवी, किशनों देवी, सुमन, संतोष, सरपंच मुनीष बजाज, सरपंच तिलक राज, सरपंच सोमराज, बलवीर सिंह समिति मेंबर, मनु ठाकुर, संदीप शर्मा, रूप लाल साथी, श्याम लाल, मंगत राम, जगदीप सिंह, साहिल और सतीश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
फोटो -9- सुजानपुर में लोगों की समस्यांए सुनते हुए प्रदेश कांगे्रस सचिव अमित मंटू।