फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   इस चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाएंगे अकाली और भाजपाई-जोगिन्द्र

इस चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाएंगे अकाली और भाजपाई-जोगिन्द्र

Wed, 12 Sep 2018 10:30 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
इस चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाएंगे अकाली और भाजपाई-जोगिन्द्र
अकाली-भाजपा ने 10 साल गुमराह कर जनता को लूटा: जोगिंदर
विज्ञापन

पठानकोट। हलका भोआ के अधीन पड़ते गांव मुट्ठी में विक्की ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस वर्करों की मीटिंग की गई। जिसमें जोन ब्लॉक समिति प्रत्याशी नरेश कुमार और हलका विधायक जोगिंदर पाल भी शामिल हुए। इस दौरान चुनावी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया। विधायक जोगिंदर पाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के डेढ़ साल की उपलब्धियों के दम पर जनता के बीच रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल अकाली-भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे कर लोगों को गुमराह कर लूटा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस चुनाव में रिकॉर्ड हासिल करेगी और अकाली-भाजपा प्रत्याशी अपना खाता भी नहीं खोल पाएंगे। कारण है कि लोगों ने अकाली-भाजपा की सरकार से तंग आकर ही कांग्रेस को प्रदेश की सेवा का मौका दिया है। इस मौके पर नरेश ठाकुर, राजिंदर पिल्ला, शम्मी ठाकुर, विकास, काली ठाकुर, दीपक शर्मा, विक्की मौजूद थे।

फोटो:-1-जानकारी देते विधायक जोगिंद्र पाल व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed