फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   एचसीए ने लुधियाना की केआईसीसी को तीन विकेट से किया पराजित

एचसीए ने लुधियाना की केआईसीसी को तीन विकेट से किया पराजित

Tue, 26 Mar 2019 10:36 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
एचसीए ने लुधियाना की केआईसीसी को तीन विकेट से किया पराजित
एचसीए ने केआईसीसी को दी मात
विज्ञापन

अमनदीप प्रीमियर लीग का तीसरा दिन, हर्षित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। तारा वाला पुल के नजदीक स्थित अमनदीप क्रिकेट एकेडमी में खेले जा रहे ‘अमनदीप प्रीमियर लीग’ के तीसरे दिन हुए पहले मुकाबले में हरियाणा क्रिकेट एकेडमी (एचसीए) ने लुधियाना की केआईसीसी को तीन विकेट से पराजित कर दिया। एचसीए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। केआईसीसी 20 ओवर में मात्र 102 रन बनाकर आउट हो गई। केआईसीसी के बल्लेबाज रवि इंद्र सिंह 52 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 57 रन बनाने में सफल रहे। एचसीए के संजय ने चार ओवर में 22 रन देकर केआईसीसी के चार खिलाड़ियों को आउट किया। केआईसीसी की ओर से एचसीए को 103 रन बनाने के दिए लक्ष्य को 18वें ओवर में 7 विकेट गवां कर पूरा कर लिया। एचसीए हर्षित कौशल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। हर्षित ने 32 गेंदों में एक चौके और तीन छकों के साथ 36 रन बनाए। केआईसीसी के एक खिलाड़ी को आउट भी किया।

दूसरा मैच मेजबान अमनदीप क्रिकेट एकेडमी (एसीए) और अजित मेमोरियल क्रिकेट क्लब गुरुग्राम के बीच खेला गया। एसीए ने टॉस जीतकर
पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। एसीए ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट गवांकर 164 रन बनाए। एसीए के कप्तान शरद लुंबा ने 73 और अंकित ने 37 रन का योगदान दिया। 165 रन का पीछा करने निकली अजित क्लब की टीम को शुरुआती झटके लगे। उसके चार खिलाड़ी सस्ते में आउट हो गए। ट्राम के खिलाड़ी साहिल दत्ता ने 39 गेंदों में चार चौकों और तीन छकों की मदद से 49 रन बनाए। आसिफ खान ने मात्र एक चौके और पांच छकों की बदौलत 40 रन, दीपक बंसल ने 11 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की बदौलत 25 रन बनाए। अजित क्लब ने टूर्नामेंट में पहली जीत का स्वाद चखा। अजित क्लब ने एसीए को एक विकेट से हराया। मंगलवार को हुए मैच के मुख्य मेहमान डीसी डीपीएस खरबंदा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed