फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कॉरिडोर की रोड का निर्माण कार्य शुरू,दर्शन स्थल से जीरो लाइन तक बनेगा ब्रिज

कॉरिडोर की रोड का निर्माण कार्य शुरू,दर्शन स्थल से जीरो लाइन तक बनेगा ब्रिज

Wed, 20 Mar 2019 09:18 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 20 Mar 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
कॉरिडोर की  रोड का निर्माण कार्य शुरू,दर्शन स्थल से जीरो लाइन तक बनेगा ब्रिज
कॉरिडोर रोड का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन

दर्शन स्थल से जीरो लाइन तक बनेगा ब्रिज: प्रोजेक्ट मैनेजर
अमर उजाला ब्यूरो
डेरा बाबा नानक (बटाला)। डेरा बाबा नानक की भारत-पाक सीमा की जीरो लाइन पर भारत और पाकिस्तान अफसरों की मीटिंग के बाद बुधवार को लुधियाना की कंस्ट्रक्शन कंपनी सीगल प्राइवेट लिमिटेड ने करतारपुर कॉरिडोर के रोड निर्माण की शुरुआत कर दी गई। बुधवार को रोड बनाने का काम सिगल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नरिंदर कुमार की देख-रेख में किया गया है। इस मौके पर अजीतपाल सिंह तालमेल अफसर और नेशनल हाइवे अथार्टी ऑफ इंडिया के अधिकारी रिटाययर्ड तहसीलदार प्रेमचंद भी उपस्थित थे। ़
प्रोजेक्ट मैनेजर नरिंदर कुमार ने बताया कि एनएचआई की तरफ से कंस्ट्रक्शन का काम करने के लिए उनकी कंपनी को ठेका दिया गया है। गांव मान से लेकर भारत-पाक सीमा तक यह रोड बनाया जाएगा। यह रोड करीब 3.60 किलोमीटर तैयार होगा, जिसमें एक मेजर ब्रिज भी बनाया जाएगा। भारत-पाक सीमा पर बने दर्शन स्थल से जीरो लाइन तक यह ब्रिज बनेगा। बाकी सारी रोड बनाई जाएगी। इसके अलावा दर्शन स्थल और बीएसएफ की कैंटीन को ढहा दिया जाएगा, क्योंकि यह दोनों स्थान करतारपुर कॉरिडोर की रोड के बीच आते हैं। उन्होंने बताया कि कि नवंबर महीने से पहले इस रोड को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को एसडीएम गुरसिमरन सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में लक्खा सिंह की जमीन पर उसकी सहमति से आईसीपी (इंटीग्रेटड चेक पोस्ट) बनाने की शुरूआत की गई थी। दूसरी तरफ मंगलवार को किसानों ने अपनी जमीनों के मुआवजे संबंधी एसडीएम डेरा बाबा नानक गुरसिमरन सिंह ढिल्लों के साथ एक मीटिंग की। मीटिंग के दौरान एसडीएम गुरसिमरन सिंह ने किसानों से क्लेम मांगे। एसडीएम गुरसिमरन सिंह ढिल्लों ने किसानों से कहा कि कॉरिडोर के रास्ते में जिन-जिन किसानों के ट्यूबवेल आते हैं, वह उसे कहीं भी ले जा सकते हैं। नुकसान के बदले में मुआवजा भी दिया जाएगा। किसानों को इस संबंधी भी क्लेम जमा करवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed