फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   चौथे दिन भी विरोध जारी अरुण जेतली का पुतला जलाया

चौथे दिन भी विरोध जारी अरुण जेतली का पुतला जलाया

Thu, 28 Mar 2019 10:31 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
चौथे दिन भी विरोध जारी अरुण जेतली का पुतला जलाया
चौथे दिन भी विरोध जारी, जलाया अरुण जेटली का पुतला
विज्ञापन

गुरदासपुर। न्यू एजर्टन वूलन मिल धारीवाल के मुलाजिमों को पिछले 20 महीनों से वेतन नहीं मिलने के विरोध में वीरवार को चौथे दिन भारतीय मजदूर संघ, मजदूर दल और इंटक संगठनों की ओर से धारीवाल के मुख्य बाजारों में जोरदार रोष प्रदर्शन करते हुए नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इसके उपरांत बस स्टैंड धारीवाल में ट्रैफिक जाम करके वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला जलाया गया।

इस मौके पर प्रधान नरिंदर सिंह, तरसेम मसीह, बलराज सिंह, सुरिंदर, अजैब सिंह, अशोक कुमार, डॉ. कमल शर्मा, सुशील कुमार ने बताया कि धारीवाल मिल मजदूरों को पिछले लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी में जीवन व्यतीत करना मुश्किल हो गया है। इस दौरान उनके 9 मजदूर साथी इसी कारण की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। नेताओं ने कहा कि 2014 में केंद्र सरकार ने सबका साथ सबका विकास का नारा देकर सत्ता हासिल की गई थी। जबकि सरकार ने इसके उल्ट मजदूरों विरोधी नीतियां अपनाकर मजदूरों से रोटी, कपड़ा और मकान भी छीन लिया है। आर्थिक तंगी के कारण मजदूरों ने अपने बच्चे स्कूलों और कालेजों से हटा लिए हैं। मजदूर नेताओं ने कहा कि मिल मजदूरों का वेतन जारी नहीं हुआ तो वह भाजपा के खिलाफ रोष रैलियां निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed