{"_id":"5b7aee8042c79246516541fb","slug":"141534783104-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल सप्लाई और सेनिटेशन कान्ट्रेक्ट वर्करों ने कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंक कर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल सप्लाई और सेनिटेशन कान्ट्रेक्ट वर्करों ने कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंक कर रोष जताया
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना का पुतला फूंका
जल सप्लाई और सैनिटेशन कांट्रैक्ट वर्करों ने मंडल रोष रैली की
कहा, सरकार ने मांगों को लागू न किया तो संघर्ष और तेज करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। जल सप्लाई और सैनिटेशन कांट्रैक्ट वर्करों ने सोमवार को मंडल इंजीनियर के दफ्तर के आगे रोष रैली की। रैली के बाद वर्करों ने जीटी रोड स्थित गांधी चौक पर विभाग की केबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना का पुतला फूूंका। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली।
प्रदर्शन की अगुवाई जिला प्रधान सुरजीत सिंह हसनपुर कलां ने की। प्रादेशिक जनरल सचिव कुलदीप सिंह, सीनियर उप प्रधान जगरुप सिंह, हरदीप सिंह ने बताया कि जल सप्लाई विभाग में लंबे समय से काम करते ठेका कर्मचारियों को विभाग में शामिल नहीं किया जा रहा। इसके अलावा श्रम कानून के अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा है। ठेका कर्मचारियों की छुट्टियां बंद कर दी गई हैं और ग्रामीण जल घरों का जबरदस्ती पंचायतीकरण किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि जिला गुरदासपुर के ठेका कर्मचारियों से अतिरिक्त काम लिया जा रहा है।
कई बार पत्र भेजने के बाद भी विभागीय मंत्री रजिया सुल्ताना ने जत्थेबंदी से मुलाकात नहीं की। जल घरों का प्रबंध पंचायतोंको देकर काम करते ठेका कर्मचारियों को बेरोजगार किया जा रहा है। नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगों को लागू न किया तो वह संघर्ष और तेज कर देंगे। इस अवसर पर सतनाम सिंह, अजमेर सिंह, अवतार सिंह, सूबा सिंह, लशकर सिंह, राजबीर सिंह, नवप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, हरजीत सिंह, जसपाल सिंह, प्रगट सिंह, गुलाब सिंह, निशान सिंह, मनदीप सिंह, संदीप सिंह, तजिंदर कौर, सुखबीर कौर, कुलविंदर कौर, सोनिया, सविंदर कौर, कुलजीत कौर मौजूद थी।