{"_id":"5b730c0d42c792636a55d585","slug":"141534266381-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड सेफ्टी कमिश्नर ने ऑन रोड नाका लगा भरे दूध और पनीर के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड सेफ्टी कमिश्नर ने ऑन रोड नाका लगा भरे दूध और पनीर के सैंपल
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूड सेफ्टी कमिश्नर ने भरे दूध और पनीर के सैंपल
गुरदासपुर में तैयार कर हिमाचल सप्लाई किया जा रहा था 3 क्विंटल पनीर
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। फूड सेफ्टी कमिश्नर पठानकोट राजिंद्र पाल और डेयरी विभाग के अधिकारियों ने एनएच-44 पर सुबह तड़के साढ़े 5 बजे नाका लगाकर पनीर और दूध के सैंपल भरे।
लदपालवां टोल बैरियर पर नाका लगाने पहुंचे कमिश्नर राजिंद्र पाल ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि गुरदासपुर से रोजाना बड़ी मात्रा में पनीर तैयार कर पठानकोट और हिमाचल में सप्लाई किया जा रहा है। इसपर विभागीय आदेश थे कि पनीर के सैंपल भरकर भेजे जाएं। राजिंद्र पाल ने बताया कि दोनों विभागों की टीम ने नाके के दौरान 3 क्विंटल पनीर सप्लाई करने जा रहे महिंद्रा बोलेरो को रोका और पनीर के सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि सैंपलों को खरड़ की लैब में टेस्ट के लिए भेजा गया है। इसके अलावा गुरदासपुर की तरफ से आ रहे दूध विक्रेताओं से सैंपल लिए गए। राजिंद्र पाल ने कहा कि सैंपल की रिपोर्ट खराब पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सैंपलिंग टीम में कमिश्नर के साथ डेयरी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कश्मीर सिंह, फूड सेफ्टी अफसर सिमरत कौर और रेखा शर्मा शामिल थीं।
फोटो:-5-एनएच 44 पर नाका लगा सैंपल भरते फूड कमिश्नर राजिन्द्र पाल।