{"_id":"5b311e3f4f1c1bb1508b4675","slug":"141529945663-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मालिक मजदूरों को नहीं दे रहे मजदूरी, मजदूरों ने जिला प्रशासन से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठा मालिक मजदूरों को नहीं दे रहे मजदूरी, मजदूरों ने जिला प्रशासन से की शिकायत
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भट्ठा मजदूरों ने जिला प्रशासन से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
लाल झंडा पंजाब भट्ठा लेबर यूनियन ने जिले के विभिन्न ईंट भट्ठों पर काम कर रहे मजदूरों के साथ प्रदर्शन किया।
महासचिव शिव कुमार, जिला प्रधान जसवंत सिंह बूटर, मनहरण ने कहा कि इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मिला। उन्होंने भट्ठा मालिकों द्वारा बंधुआ मजदूर बनाकर रखे परिवारों को छुड़ाने के साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि गांव नरोट और डल्ला बलीम के पास पड़ते भट्ठा मालिकों की ओर से मजदूरों से भीषण गर्मी में कच्ची ईंटें बनाने का काम करवाया गया लेकिन काम की समाप्ति के बाद उन्हें उनकी मजदूरी ही नहीं दी। इससे वह लोग आर्थिक तंगी के शिकार हैं। उन्होंने कहा कि मजदूर जिन्होंने केवल दो-दो सीएफएल बल्ब रखे हैं, उनसे बिजली का बिल 25 सौ से 3 हजार रुपये तक वसूला जा रहा है। मौके पर उन्होंने जिला प्रशासन से मजदूरों को इंसाफ दिलवाने की मांग की।
फोटो 08, रोष प्रदर्शन करते हुए यूनियन सदस्य।