फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मिल कर्मचारियों के प्रर्दशन में आप ने शिरकत की

मिल कर्मचारियों के प्रर्दशन में आप ने शिरकत की

Thu, 04 Apr 2019 10:35 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
मिल कर्मचारियों के प्रर्दशन में आप ने शिरकत की
मिल कर्मचारियों के प्रदर्शन में आप ने की शिरकत
विज्ञापन

गुरदासपुर। न्यू इजर्टन वूलन मिल धारीवाल के मजदूरों को 20 महीनों से वेतन न मिलने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ चल रहा प्रदर्शन 9वें दिन भी जारी रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, स्मृति ईरानी और अरुण जेटली के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। मजदूरों के हक की आवाज बुलंद करने में उनका साथ देते हुए लोकसभा हलका गुरदासपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पीटर चीदा, विधानसभा हलका कादियां के इंचार्ज डा. कमलजीत सिंह, जोबनजीत सिंह, एडवोकेट शिवचारण सिंह मान, लाभा मसीह, विक्की के अलावा अन्य वालंटियरों ने शिरकत की। पीटर चीदा ने कहा कि रिवायती पार्टियों कांग्रेस व अकाली भाजपा ने हमेशा ही मजदूर विरोधी नीतियां अपनाई हैं। उन्होंने कहा कि वेतन जारी करवाने के लिए अनिश्चितकालीन समय के लिए भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा तो वह चुनाव प्रोग्राम छोड़कर हड़ताल पर बैठने को तैयार हैं। मौके पर मजदूर नेता नरिंदर सिंह, प्रधान तरसेम मसीह, सुरिंदर बल्लू, दिनेश नंदा, अजैब सिंह, अशोक कुमार, डा. कमल शर्मा, सुशील कुमार, राकेश शर्मा, मुनीश्वर पाल, कपिल देव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed