फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शूरवीरों की धरती पंजाब, जिसके कण-कण में है शहादत का जज्बा-विधायक पाहड़ा

शूरवीरों की धरती पंजाब, जिसके कण-कण में है शहादत का जज्बा-विधायक पाहड़ा

Mon, 20 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
शूरवीरों की धरती पंजाब, जिसके कण-कण में है शहादत का जज्बा-विधायक पाहड़ा
शूरवीरों की धरती है पंजाब : विधायक पाहड़ा
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अशोक चक्र विजेता की शहादत को किया नमन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। भारतीय सेना की 15 मराठा लाइट इन्फेंट्री यूनिट के अशोक चक्र विजेता शहीद लेफ्टीनेंट नवदीप सिंह का सातवां श्रद्धांजलि समारोह सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड पंजाब के चेयरमैन रमन बहल की अध्यक्षता में सरकारी कालेज स्थित शहीद के नाम पर बने स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमें विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। इनके अलावा शहीद की माता जगतिंदर कौर, पिता कैप्टन जोगिंदर सिंह, भाई संदीप सिंह व बहन नवजोत कौर, स्टेशन हेड क्वार्टर तिब्बड़ी के कमांडर ब्रिगेडियर आर. सुंदरम, एसडीएम सकत्तर सिंह बल्ल, शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की, 9 एफओडी यूनिट के कमांडर आफिसर कर्नल परितोष उपाध्याय, 18 एफएडी यूनिट के कमांडिंग आफिसर कर्नल सुरिंदर सिंह, जिला प्लानिंग बोर्ड की पूर्व चेयरपर्सन नीलम महंत, मेजर पलविंदर सिंह, कैप्टन आकाश सोलंकी आदि ने विशेष मेहमान के तौर पर शामिल होकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सर्वप्रथम 18 पंजाब रेजिमेंट के जवानों ने शस्त्र उल्टे कर व बिगुल की मातमी धुन से शहीद को सलामी दी। शहीद के श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि पंजाब शूरवीरों की धरती है, जिसके कण-कण में शहादत का जज्बा है। यह जज्बा पारिवारिक संस्कारों से पैदा होता है तथा मैं शहीद लेफ्टीनेंट नवदीप सिंह के माता पिता कोटि-कोटि नमन करता हूं, जिन्होंने ऐसा सपूत देश की बलिवेदी पर कुर्बान किया। चेयरमैन रमन बहल ने कहा कि वह समूह शहीद परिवारों के समक्ष नतमस्तक हैं। एसडीएम सकत्तर सिंह बल्ल ने कहा कि शहीदों के परिवार सारे राष्ट्र के परिवार है तथा इन परिवारों की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने हेतु जिला प्रशासन वचनबद्ध है।

इस मौके पर मुख्यातिथि ने शहीद के परिजनों सहित 20 अन्य शहीद परिवारों को शाल व पौधे भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कालेज के प्रिंसिपल एसपी सिंह, कुंवर रविंदर सिंह विक्की, व्यापार मंडल के प्रधान दर्शन महाजन, केपी सिंह पाहड़ा, अलका महंत, कैप्टन प्रमोद कुमार, डीएसपी देवदत्त शर्मा, डीएसपी ट्रेनिंग व थाना प्रभारी रिपुतपन सिंह, अनु गंडोत्रा, योगेश शर्मा, रमन कुमार, महकप्रीत, मनिंदर सिंह, सूबेदार तरलोक सिंह, स. अजीत सिंह, सूबेदार कर्ण सिंह, हंसराज, राजेश कुमार, सरपंच स्वर्ण सिंह, कैप्टन रछपाल सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन
20जीडीआर2-शहीद के चित्र समक्ष ज्योति प्रज्जवलित करते हुए विधायक पाहड़ा, कर्नल सुरिंदर सिंह, नीलम महंत, कुंवर रविंदर विक्की व अन्य
20जीडीआर3-शहीद परिवार को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि विधायक पाहड़ा, चेयरमैन रमन बहल, ब्रिगेडियर आर. सुंदरम, कुंवर रविंदर विक्की व अन्य
20जीडीआर4-शहीद को सलामी देते हुए स्टेशन कमांडर ब्रि. आर. सुंदरम व सेना के जवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed