फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   फोन करके महिला को तंग परेशान कर उसे सुसाइड के लिये मजबूर करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

फोन करके महिला को तंग परेशान कर उसे सुसाइड के लिये मजबूर करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

Thu, 16 Aug 2018 10:00 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
फोन करके महिला को तंग परेशान कर उसे सुसाइड के लिये मजबूर करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार
महिला को परेशान करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

10 अगस्त को विवाहिता ने जहर निगलकर दे दी थी जान
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। भंडारी मोहल्ला की रहने वाली एक विवाहिता के दो लोगों द्वारा फोन पर परेशान करने से दुखी होकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सिटी के एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि 10 अगस्त 2018 को अमरप्रीत कौर (25) निवासी भंडारी मोहल्ला बटाला ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को दिए बयान में मृतका के पिता कुलवंत सिंह निवासी अमृतसर ने बताया था कि उनकी बेटी अमरप्रीत कौर की शादी बटाला के रहने वाले संदीप सिंह से 2013 में हुई थी। उक्त दोनों का एक तीन साल का बेटा भी है। कुछ समय से उनकी बेटी अमरप्रीत कौर को उसकी रिश्तेदारी में लगता भतीजा अमनदीप सिंह अपने चाचा सोनू के साथ मिलकर अमरप्रीत को फोन करके परेशान करता था। इसके कारण महिला दुखी रहती थी। 9 अगस्त देर शाम 5 बजे उसने कोई जहरीली चीज निगल ली। हालत बिगड़ने पर ससुराल वाले उसे बटाला के सिविल अस्पताल लाए। यहां से डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि मृतका के पिता कुलवंत सिंह के बयान पर दोनों आरोपियों अमनदीप सिंह और उसके चाचा सोनू दोनों निवासी भंडारी मोहल्ला के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया गया था। अमनदीप सिंह को लक्ष्मी पैलेस के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया गया है। चाचा सोनू अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed