{"_id":"5aca495f4f1c1b636b8b464a","slug":"121523206495-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना पंजाब ने किया बैठक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसेना पंजाब ने किया बैठक का आयोजन
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हिंदू नेता पर हमले की कार्रवाई करे पुलिस’
पठानकोट। शिवसेना पंजाब की ओर से निजी होटल में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सूबे के यूथ प्रधान रोहित महाजन और संगठन मंत्री प्रदीप शर्मा ने की। इसमें विशेष रूप से शिव सेना पंजाब के उत्तर भारत चेयरमैन एवं हिमाचल प्रभारी सतीश महाजन मौजूद थे। महाजन ने कहा है कि वह बीते दिनों दीनानगर में प्रिंस आनंद पर हुए हमले की निंदा करते हैं। प्रिंस आनंद शिव सेना पंजाब के प्रवक्ता हैं और निजी स्कूल भी चलाते हैं। प्रिंस आनंद को एक व्यक्ति ने फोन पर गालियां दी और घर पहुंच कर जानलेवा हमला किया। इस दौरान आनंद को काफी चोटें आई थीं, लेकिन पुलिस ने थाना दीनानगर में जो पर्चा दर्ज किया है उसपर मामूली धारा लगाई गई है। सतीश महाजन ने कहा अगर 2 दिन में आरोपी पर कार्रवाई नहीं की तो डीजीपी चंडीगढ़ से पार्टी के उच्च अधिकारियों को साथ लेकर बात करेंगे। महिला मंडल गुरदासपुर की जिला प्रधान दीपिका व सीनियर वाइस प्रधान सोनिया महाजन ने कहा कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो शिव सेना पंजाब की महिला मंडल थाना दीनानगर का घेराव करेंगी। इस दौरान अजय कुमार, सुमित कुमार, जगजीत सिंह, बलजीत, राकेश सिंह, दीपक, हरप्रीत, राकेश खोसला, लखविंद्र कौर, दीपा, सोनिया, सुनिता, मिनाली, कमलजीत, बलजीत कौर, सुषमा, रमन कुमार, राम लाल, पंकज, हैप्पी, भूषण, रवि,राजन, चीमा, सूरज चोपड़ा व अन्य मौजूद थे।
फोटो -8- पठानकोट में बैठक करते शिवसेना पंजाब के नेता।