{"_id":"5c8bdb6dbdec221450544fdd","slug":"11552669549-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु सेना के अभ्यास के दौरान हुए धमाके से थरथराया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु सेना के अभ्यास के दौरान हुए धमाके से थरथराया शहर
विज्ञापन
वायु सेना ने किया अभ्यास, सुपर सोनिक बूम से हुए दो धमाके
सीमावर्ती लोगों ने धमाके की आवाज सुन बंद की घरों की लाइट
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। भारतीय वायु सेना ने वीरवार रात लगभग डेढ़ बजे अभ्यास के दौरान सुपर सोनिक बूम का इस्तेमाल किया। दोनों सोनिक बूम धमाकों के बीच आठ मिनट का अंतर था। आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए और घरों की लाइट बंद कर दी। आधी रात को लोग अपने घरों से एक घंटे तक बाहर रहे। जानकारी देते हुए गुर सेवक सिंह ने बताया कि रात को वह श्री हरमंदिर साहिब में पालिक साहिब के दर्शन के इंतजार में बैठा था। उसने आसमान की तरफ देखा तो सफेद रंग का गुबार नजर आया। संभव है की धमाके में प्रयोग किए गए सोनिक बूम का धुआं हो। सुपर सोनिक बूम में सिर्फ आवाज होती है, इससे कोई नुकसान नहीं होता। लगभग रात ढाई बजे पुलिस अधिकारी जेएस वालिया पुलिस बल के साथ नोवेल्टी चौक पहुंचे। जहां उन्होंने घोषणा करवाई की इस धमाके से डरने की जरूरत नहीं है। वायु सेना अभ्यास कर रही है। बता दें कि पाकिस्तान ने सीमा के पर सैनिक गतिविधियां बड़ा दी हैं। जिसके चलते वायु सेना ने रात के समय अभ्यास कर उस पर अपनी तैयारी का परिचय दिया है।