{"_id":"5c8e7e33bdec22141f00dfd3","slug":"111552842291-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजनाला सेक्टर में घुसे पाकिस्तानी गुब्बारे को मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजनाला सेक्टर में घुसे पाकिस्तानी गुब्बारे को मार गिराया
विज्ञापन
भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी गुब्बारा
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। भारतीय वायु सेना ने अजनाला सेक्टर से भारतीय सीमा में घुसे एक बड़े गुब्बारे को मार गिराया। रविवार सुबह पाकिस्तान सीमा क्रॉस करता हुआ बड़े आकार का एक गुब्बारा भारतीय सीमा में घुसा और वायु सेना के रडार की जद में आ गया। वायु सेना ने एंटी गन से गुब्बारे पर फायर किया। गुब्बारा भारतीय सीमा में गिर गया और बीएसएफ जवानों ने इस गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। गुब्बारा सफेद रंग का है और उस पर कार्टून बना है। गुब्बारे के निचले हिस्से में मिक्की माउस का कार्टून है। सूत्रों के अनुसार 11 और 12 मार्च की रात को पाकिस्तान का ड्रोन अजनाला सेक्टर में घुसा था। वायु सेना जब तक हरकत में आती, तब तक पाकिस्तान का ड्रोन लौट गया था। इस घटना के बाद से वायुसेना अजनाला सेक्टर पर सतर्क हो गई थी।