फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   104 Pak citizens returned 29 Indians also came from Atari border retreat ceremony without opening the gate

अटारी बॉर्डर ग्राउंड रिपोर्ट: वापस लौटे 104 पाकिस्तानी, 29 भारतीय भी आए, बिना गेट खोले हुई रिट्रीट सेरेमनी

Thu, 24 Apr 2025 08:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 24 Apr 2025 08:20 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों का लौटना शुरू हो गया है। वीरवार को अटारी बॉर्डर से 104 पाकिस्तानी नागरिक अपने मुल्क लौटे हैं। वहीं 29 भारतीय पाकिस्तान से इंडिया आए हैं। 

विज्ञापन
104 Pak citizens returned 29 Indians also came from Atari border retreat ceremony without opening the gate
अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के अंदर वापस जाने के आदेश दिए थे। वीरवार सुबह करीब आठ बजे से ही अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी नागरिक पहुंचने शुरू हो गए। उन सभी नागरिकों के दस्तावेज चेक करने के बाद बीएसएफ अधिकारियों ने उन्हें बॉर्डर क्रॉस करवा दिया गया। शाम करीब पांच बजे तक 104 पाकिस्तानी नागरिक अपने देश लौट गए। इसी तरह 29 भारतीय पाकिस्तान से भारत लौटे।

विज्ञापन


रोजाना की तरह वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ ने रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया, लेकिन इस दौरान गेट बंद रखे गए। दोपहर तक सेरेमनी में पहुंचने वाले पर्यटकों को वापस भेजा जा रहा था लेकिन बाद में आदेश जारी कर बॉर्डर तक पहुंचे पर्यटकों को सेरेमनी की परमिशन दे दी गई। आम तौर पर रोजाना 25 हजार से ज्यादा पर्यटक सेरेमनी देखने आते हैं, लेकिन वीरवार को यह संख्या केवल तीन से चार हजार थी।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: मां-बाप ने उजाड़ा बेटी की मांग का सिंदूर: दामाद को मारने के लिए प्लानिंग... फिर उस दिन का इंतजार, क्यों हुई सोनू की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

हम चाहते हैं दोनों देशों में शांति रहे
अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तानी लौटे महमूद अहमद ने कहा कि कुछ दिन पहले वह भारत अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए आए थे। वह चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच शांति बनी रहे और दोनों तरफ के लोग आपस में मिलते रहे।

बहन बीमार, कराची जाना चाहती थी सीमा
कानपुर से आई सीमा नामक महिला को अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं मिली। सीमा ने रोते हुए कहा कि उसकी बहन चंदा आफताब कराची में है और वह गंभीर बीमार है। उससे मिलने के लिए पाकिस्तान से वीजा प्राप्त किया था। अब मुझे उस पार नहीं जाने दिया जा रहा। आतंकियों की क्रूरता के कारण इन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बॉर्डर बंद होने से व्यापार होगा प्रभावित
सरकार ने आईसीपी को भी बंद करने के आदेश जारी किए हैं। भारत का अफगानिस्तान के साथ व्यापार होता है। इसके लिए ट्रक वाया पाकिस्तान आते हैं। फिलहाल जो ट्रक आईसीपी पर पहुंच गए हैंं, उन्हें आने दिया जा रहा है। मगर आने वाले दिनों में यह पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। जिससे स्थानीय व्यापारियों को काफी ज्यादा घाटा होगा। ऐसे में अब व्यापारियों को किसी अन्य मार्ग से अफगानिस्तान से माल मंगवाना होगा, जिससे कीमत बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की हिरासत में BSF जवान: 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं किया रिहा, पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग बेनतीजा

हुसैनीवाला व सादकी बॉर्डर पर हुई रिट्रीट सेरेमनी
फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर और फाजिल्का के सादकी बॉर्डर पर वीरवार को बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच रिट्रीट सेरेमनी हुई। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर रिट्रीट सेरेमनी में बीएसएफ जवानों ने अपना गुस्सा जाहिर किया। परेड में लोग काम आए थे। क्योंकि सोशल मीडिया पर यह खबरें चल रही थी कि रिट्रीट सेरेमनी नहीं होगी। जितने भी लोग पहुंचे उन्होंने दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी देखी। बीएसएफ ने काफी सख्ती की हुई थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed