फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   104 illegal migrant Indians brought from America, maximum 34 from Haryana

Deportation : अमेरिका से लाए गए 104 अवैध प्रवासी भारतीय, सबके हाथ में लगी थी हथकड़ी... पांव में बेड़ियां

Thu, 06 Feb 2025 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 06:07 AM IST
सार

अमेरिकी सेना की देखरेख में सभी को हथकड़ी लगाकर भेजा गया। इनमें गुजरात के 33, हरियाणा के 34, पंजाब के 30, महाराष्ट्र के तीन, उत्तर प्रदेश-चंडीगढ़ के 2-2 लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
104 illegal migrant Indians brought from America, maximum 34 from Haryana
अमेरिकी हवाई अड्डे पर ग्लोब मास्टर में चढ़ाए जा रहे अवैध भारतीय प्रवासी

विस्तार

अमेरिका से निर्वासित किए गए 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर अमेरिकी सेना का विमान सी-17 बुधवार को अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। अमेरिकी सेना की देखरेख में सभी को हथकड़ी लगाकर भेजा गया। इनमें गुजरात के 33, हरियाणा के 34, पंजाब के 30, महाराष्ट्र के तीन, उत्तर प्रदेश-चंडीगढ़ के 2-2 लोग शामिल हैं। इनमें आठ से दस साल के कुछ बच्चे भी शामिल हैं। अमेरिका ने 205 लोगों की लिस्ट जारी की थी। बाकी के लोग कब आएंगे, इस पर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन


मंगलवार को अमेरिका के टेक्सास से उड़ान भरने के करीब 35 घंटे बाद यह विमान अमृतसर पहुंचा। विमान के उतरने से ठीक पहले गृह मंत्रालय, गृह विभाग, भारतीय सेना, विदेश मंत्रालय के अधिकारी पहुंच गए थे। सभी भारतीयों को कस्टम व इमीग्रेशन से क्लीयरेंस के बाद पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया। इसके बाद उन्हें घर भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। शाम 5:32 बजे यूएस एयरफोर्स विमान लौट गया। अमेरिका से निर्वासित भारतीय प्रवासियों का यह पहला जत्था है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह कार्रवाई ऐसे समय की है, जब पीएम नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को दो दिन की यात्रा पर अमेरिका जाने वाले हैं। 13 फरवरी को पीएम की ट्रंप के साथ वार्ता प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


अमेरिका ने कहा-एजेंटों पर करें कड़ी कार्रवाई
प्रवासी भारतीयों को उतारने के बाद अमेरिकी अफसरों आैर भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के बीच अमृतसर एविएशन क्लब में बैठक हुई। सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी अफसरों ने अवैध तौर पर अमेरिका आने वाले लोगों का मुद्दा उठाया। इस पर रोक लगाने और अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले एजेंटों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अमेरिकी इमीग्रेशन एंड कस्टम इन्फोर्समेंट के अनुसार, कुल 19 हजार भारतीयों को निर्वासित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथों में हथकड़ी, पैरों में थीं बेड़ियां
निर्वासित भारतीयों को हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां डालकर एयरक्राफ्ट में लाया गया। भारत सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने भारतीयों के साथ ऐसे सलूक करने पर सवाल उठाया है।

किसी ने जमीन बेची, कोई कर्ज लेकर डंकी रूट से पहुंचा अमेरिका
अच्छी जिंदगी और अमेरिका जाने का सपना पूरा करने के लिए किसी ने जमीन बेची, किसी ने कर्ज लिया और अवैध तरीके से अमेरिका पहुंच गए। अमेरिकी सरकार ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ जब कार्रवाई की, तो इसकी जद में अवैध भारतीय प्रवासी भी आ गए। वहां से लौटे भारतीयों की कहानी एक जैसी ही है...

जमीन बेची, गहने-घर गिरवी रखे, 35 लाख खर्च किए
हरियाणा के कैथल के अटैला निवासी अमन पांच महीने पहले अमेरिका गया था। पिता कृष्ण ने बताया कि अमन को डंकी रूट से विदेश भेजने के लिए उन्होंने करीब 35 लाख रुपये खर्च किए थे। उन्होंने यह रकम रिश्तेदारों व परिचितों से इकट्ठा की थी। परिवार उम्मीद पाले बैठा था कि अमेरिका पहुंचने के बाद अमन अच्छी कमाई करेगा, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पर ऐसा नहीं हुआ। अमेरिका पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया, तब से वह शरणार्थी था। परिवार अब कर्ज में डूबा है। अमन के पिता किसान हैं और पूरा परिवार खेती पर ही निर्भर है।

भूखे-प्यासे जंगल और नदी पार की...मगर पकड़ा गया
करनाल। घरौंडा निवासी अरुण (24) चौदह महीने पहले अमेरिका के लिए निकला था। परिवार ने आधा एकड़ जमीन बेचकर और 12 लाख रुपये कर्ज लेकर अरुण को भेजा था। कुल 45 लाख रुपये खर्च किए। भाई गौरव ने बताया, अरुण कई दिनों तक भूखे-प्यासे जंगल में पैदल चला। नदी भी पार की। जिस नाव में 10-15 व्यक्ति बैठ सकते थे, उस पर 20 से 25 युवक थे। खतरों को पार कर 26 जनवरी को अमेरिका पहुंचा, मगर पुलिस ने पकड़ लिया। गौरव ने बताया, पांच भाई-बहन हैं। सभी की अच्छे से शादी करवा सके, इसलिए अरुण अमेरिका कमाने गया था। संंवाद


अमेरिका में 7.25 लाख अवैध प्रवासी भारतीय

  • ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने में जुटे अमेरिका ने अब तक 1700 अवैध प्रवासी भारतीयों को हिरासत में लिया है। 
  • प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार, अमेरिका में करीब 7 लाख 25 हजार भारतीय अवैध तरीके से रह रहे हैं। अमेरिका में अवैध प्रवासियों की संख्या के लिहाज से भारत दूसरे स्थान पर है।सर्वाधिक 7.5 लाख अवैध प्रवासी अल सल्वाडोर के हैं। वहीं, ग्वाटेमाला के 6.75 लाख, होंडुरास के 5.25 लाख और चीन के 3.75 लाख अवैध प्रवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed