{"_id":"5ca3981dbdec221428363061","slug":"101554225181-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय माता दी% लिखित म्यानों को तुरंत जब्त किया जाए:भाई खालसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय माता दी% लिखित म्यानों को तुरंत जब्त किया जाए:भाई खालसा
विज्ञापन
‘जय माता दी’ लिखी हुई श्री साहिब की बिक्री बंद हो : खालसा
दमदमी टकसाल के मुखिया ने कहा, सिखों के ककारों का भगवाकरण नहीं होगा बर्दाश्त
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। दमदमी टकसाल के मुखिया बाबा हरनाम सिंह खालसा ने म्यानों पर ‘जय माता दी’ लिखी हुई श्री साहिब (किरपान) की बाजारों में हो रही बिक्री का गंभीर नोटिस लिया है। खालसा ने कहा कि यह सिख धर्म पर सीधा हमला है। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से अपील की है कि वह इस संवेदनशील मामले पर गंभीर नोटिस लें। खालसा ने बताया कि इन श्री साहिब की बिक्री श्री हरमंदिर साहिब के आसपास की दुकानों में की जा रही है। इससे स्पष्ट है कि सिखों के धार्मिक ककारों का भगवाकरण करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा की सिख धर्म के ककारों को भगवा रंग में रगने की साजिश पंथ स्वीकार नहीं करेगा। सिख एक अलग कौम है। खालसा एक अकाल पुरख का उपासक है, जिसका किसी भी देवी देवता के साथ कोई भी सरोकार नहीं है।