फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   अवैद्य अतिक्रमण हटाने से गुस्साये दुकानदारों ने जीटी रोड सात घंटे तक रखा जाम

अवैद्य अतिक्रमण हटाने से गुस्साये दुकानदारों ने जीटी रोड सात घंटे तक रखा जाम

Tue, 15 Jan 2019 09:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 15 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
अवैद्य अतिक्रमण हटाने से गुस्साये दुकानदारों ने जीटी रोड सात घंटे तक रखा जाम
अतिक्रमण हटाने से गुस्साए दुकानदारों ने सात घंटे जाम रखा जीटी रोड
विज्ञापन

एसपी बटाला के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी हुए शांत, यातायात हुआ बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। जीटी रोड पर स्थित बस स्टैंड के आसपास के दुकानदारों की ओर से किए गए कब्जों को मंगलवार सुबह चार बजे ही नगर काउंसिल के अधिकारियों ने हटा दिया। मंगलवार सुबह दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो गुस्से में आकर जीटी रोड पर गांधी चौक में प्रदर्शन कर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन मंगलवार सुबह करीब 9 बजे शुरू हुआ और शाम के चार बजे तक चलता रहा। प्रदर्शनकारी संबंधित नगर काउंसिल अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। शाम को एसपी विपिन चौधरी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी दुकानदार शांत हुए। प्रदर्शन में पूर्व कांग्रेसी मंत्री अश्वनी सेखड़ी भी शामिल हुए। इसके अलावा नगर काउंसिल के प्रधान नरेश महाजन भी दुकानदारों के पक्ष में खडे दिखे।

वहीं नगर काउंसिल बटाला के ईओ भूपिंदर सिंह का कहना है कि उन्होंने जो भी किया है वह हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार किया है। हाई कोर्ट के आदेश हैं कि कच्चा अतिक्रमण हटाने के लिए किसी को नोटिस देने की जरूरत नहीं है। हाईकोर्ट के इन आदेशों के अनुसार हो रहे काम में कोई भी विघ्न नहीं डाल सकता। कच्चा अतिक्रमण हटाना यह उनकी रोज की ड्यूटी है। मंगलवार को जालंधर रोड की चिट्टी ग्राउंड से लेकर गांधी चौक तक फैले अतिक्रमण को हटाया गया है।
विज्ञापन


फोटो- 15जीडीआरबीटीएलपी02ऐ
कैप्शन- बटाला के गांधी चौंक के बीच प्रदर्शनकारियों के बीच में बैठे कांग्रेसी नेता अश्वनी सेखड़ी जाम लगाये हुये।
फोटो- 15जीडीआरबीटीएलपी02बी
कैप्शन- प्रदर्शनकारियों द्वारा जीटी रोड के बीच फैंका मलबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed