फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सीपीआईएम ने केंद्र सरकार के विरूद्घ किया रैली का आयोजन

सीपीआईएम ने केंद्र सरकार के विरूद्घ किया रैली का आयोजन

Tue, 08 May 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सीपीआईएम ने केंद्र सरकार के विरूद्घ किया  रैली का आयोजन
‘पेट्रोल, डीजल पर भी लगाया जाए जीएसटी’
विज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकालकर सीपीआईएम ने उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
सीपीआईएम ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ रही कीमतों के खिलाफ मंगलवार को पर केंद्र सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। पार्टी की ओर से निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। केवल कालिया व सतपाल की अगुवाई में निकाली गई रैली पठानकोट के बाजारों से होती हुई लेवर शेड पर समाप्त हुई। यहां केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया।

इस रैली को हरबंस लाल, विक्रमजीत, कामरेड राज कुमार, सहिमल, बलवीर सिंह, विनोद कुमार, तरसेम सिंह, कृपाल सिंह ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा की तेल की लगातार बढ़ती कीमतों को वापिस लिया जाए। पेट्रोल व डीजल की कीमतें तय करने का अधिकार कंपनियों से वापस लिया। पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के अधीन लाया जाए। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतो का असर आम लोगों पर पर रहा है और महंगाई बढ़ रही है। खाने पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने गरीब लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। एक तरफ पेट्रोल डीजल पर भारी भरकम टैक्स लगाकर गरीब लोगों का खून निचोड़ा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ कारपोरेट घरों के करोड़ों के टैक्स माफ किऐ जा रहे है। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार को इस मुद्दे पर विचार विमर्श करना चाहिए ताकि गरीबों को कुछ राहत मिल सकें और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ सुधार हो सकें। इस मौके पर ओमप्रकाश, सुखदेव सिंह, बलवीर वीरा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed