{"_id":"66d9b6802de959fd9e09c582","slug":"amritsar-police-arrested-two-associates-of-goldy-brar-accused-fire-on-owner-of-security-agency-in-chandigarh-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो साथी गिरफ्तार, चंडीगढ़ में सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक पर की थी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो साथी गिरफ्तार, चंडीगढ़ में सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक पर की थी फायरिंग
Thu, 05 Sep 2024 07:17 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 05 Sep 2024 07:17 PM IST
सार
दो दिन पहले चंडीगढ़ में सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक पर फायरिंग हुई थी। इस घटना को अंजाम देकर भागे दो आरोपी अमृतसर से गिरफ्तार हुए हैं। दोनों आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथी हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो साथियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमृतसर पुलिस ने सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी गुरशरणजीत सिंह और हर्षदीप सिंह फरीदकोट के रहने वाले हैं। आरोपियों से पुलिस ने चार पिस्तौल और 32 जिंदा कारतूस बरामद किए है।
जांच में सामने आया कि दोनों बदमाशों ने दो दिन पहले चंडीगढ़ में सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक धनास निवासी गुरजीत उर्फ भूरा पर फायरिंग की थी। आरोपी गोल्डी बराड़ के कहने पर लोगों को फोन पर धमकाते थे और फिरौती मांगते थे। वहीं इनका एक अन्य आरोपी गुरविंदर सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस कमिश्नर रंजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली था कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथी, जोकि उसके नाम पर लोगों को फोन करते हैं और जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगते है। वह आरोपी अमृतसर में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
विज्ञापन
जानकारी के आधार पर डीसीपी इनवेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मंडेर, एडीसीपी सिटी तीन हरपाल सिंह, एसीपी पूर्वी गुरिंदरबीर सिंह, थाना बी डिवीजन के इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह ने सूचना के आधार पर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी दूसरे राज्यों से सस्ते दाम पर हथियार खरीद कर पंजाब लाकर आगे महंगे दामों में बेचते हैं। यह कनाडा से सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के कहने पर ही सब कुछ कर रहे थे।
मुंबई भागने वाला था एक आरोपी
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी गुरशरनजीत सिंह ट्रेन में बैठकर मुंबई भागने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि आरोपी हर्षदीप सिंह बुधवार को जहाजगढ़ पटाखा मार्केट के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इस आरोपी को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के बाद उसके दूसरे साथी गुरशरनजीत सिंह को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।
चंडीगढ़ में फायरिंग कर भागे थे आरोपी
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों ने इससे पहले गोल्डी बराड़ के कहने पर 91 सेक्टर मोहाली में गुरजीत सिंह नाम के व्यक्ति की रेकी की थी, जिससे गोल्डी बराड़ की ओर से फिरौती मांगी थी। जब पैसे न मिले तो आरोपियों ने उस व्यक्ति पर चंडीगढ़ में गोलियां चलाने के बाद अपने साथी ड्राईवर गुरविंदर सिंह के साथ पटियाला होते हुए फरीदकोट भाग गए थे। वहां से आरोपी अमृतसर आ गए। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, ताकि और भी जानकारी मिल सके।