फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar police action in Punjab: 3 smugglers arrested with weapons; suspected links to Pakistan.

पंजाब में अमृतसर पुलिस की कार्रवाई: हथियारों के साथ 3 तस्करों को आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान से संपर्क की आशंका

Fri, 03 Oct 2025 04:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 03 Oct 2025 04:43 PM IST
सार

एसएसपी अमृतसर (देहात) मनिंदर सिंह ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से ड्रोन के जरिए सीमा के इस पर हथियार भेजे गए हैं इसी सूचना के आधार पर ट्रैप लगाया और नाकाबंदी की गई।

विज्ञापन
Amritsar police action in Punjab: 3 smugglers arrested with weapons; suspected links to Pakistan.
पुलिस ने किए हथियार बरामद - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर देहाती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सतनाम मसीह उर्फ पत्तू पुत्र सरदार मसीह निवासी गांव गुरचक थाना डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर, विशाल मसीह पुत्र कंवलजीत मसीह निवासी गांव गुरचक थाना डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर तथा राजा मसीह पुत्र साबा मसीह निवासी गांव कुरालियां थाना रमदास जिला अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक ग्लॉक पिस्तौल (दो मैगजीन सहित), एक 30 बोर पिस्तौल (दो मैगजीन सहित), 4 जिंदा कारतूस (9 एमएम) और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

विज्ञापन


एसएसपी अमृतसर (देहात) मनिंदर सिंह ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से ड्रोन के जरिए सीमा के इस पर हथियार भेजे गए हैं इसी सूचना के आधार पर ट्रैप लगाया और नाकाबंदी की गई। टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी एक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। संदिग्ध होने पर इन आरोपियों को रोकने का इशारा किया तो पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने बाइक भाग ली। लेकिन पुलिस टीम ने इनका पीछा कर घेर लिया और मौके पर ही इनसे  हथियार बरामद किए गए।  उनके खिलाफ थाना रमदास में केस  दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और ड्रोन के जरिए मंगवाए गए हथियारों को पंजाब में सप्लाई करते थे। पुलिस अब इनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहन जांच कर रही है। उन्होंने ने बताया कि जांच के दौरान जो भी अन्य लोग संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed