{"_id":"34db91223d618155ccf77b797cdbc321","slug":"alisha-won-over-trophy-all-star-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्ठा और अलीशा जीती ओवर ऑल ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्ठा और अलीशा जीती ओवर ऑल ट्राफी
अमर उजाला,मुक्तसर
Updated Sat, 26 Oct 2013 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौशाला मिट्ठन लाल कालड़ा गर्ल्स मेमोरियल स्कूल में शनिवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसको मरहूम मिट्ठन लाल कालड़ा की याद में करवाया गया। प्रतियोगिता में कुल 13 स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
इसकी ओवर ऑल ट्राफी डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा निष्ठा चुघ और अलीशा ने जीती। दोनों ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर अपने विचार रखे थे।
इसमें गौशाला स्कूल की छात्रा संदीप कौर ने पहला, सेंट सोल्जर कान्वेंट स्कूल की सवरीत कौर ने दूसरा और डीएवी गर्ल्स स्कूल की ममदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता को जज गुरू नानक कॉलेज फॉर गर्ल्स की लेक्चरर परमजीत कौर, रमनदीप कौर और देव समाज फिरोजपुर कॉलेज के लेक्चरर साहिल चराया ने किया।
इस में मुख्य अतिथि कालड़ा परिवार, गौशाला कमेटी के अध्यक्ष अमृत लाल खुराना, बाल कृष्ण कटारिया और शिव कटारिया थे। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रिंसिपल सरोज नागपाल ने स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसका मंच संचालन गुरजीत कौर ने किया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जसपाल सिंह, सोनिया और शरण उपस्थित थे।