फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Akali Dal will increase their campaign after Bikram Majithia gets Relief from Highcourt

पंजाब विधानसभा चुनाव: मजीठिया को राहत से अकाली दल को सुकून, नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगा बादल परिवार  

Thu, 13 Jan 2022 04:17 PM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) 
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)  Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 Jan 2022 04:17 PM IST
सार

राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि जैसे ही मजीठिया पर केस दर्ज हुआ तो शिअद के बडे़ नेताओं ने बादल परिवार को लोगों के बीच जाकर चुनाव प्रचार न करने की सलाह दी थी। इसी कारण बादल परिवार ने पूरी तरह चुनाव प्रचार से दूरी बनाएं रखी थी।

विज्ञापन
Akali Dal will increase their campaign after Bikram Majithia gets Relief from Highcourt
सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के विधानसभा चुनाव के लिए पिछले कुछ दिन से अकाली दल का प्रचार धीमा पड़ा हुआ था, कारण था पार्टी के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया पर ड्रग्स केस में  दर्ज एफआईआर। लेकिन पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से मजीठिया को अंतरिम जमानत मिलने के बाद अब बादल परिवार फिर पूरे उत्साह के साथ मैदान में दिखेगा।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, मजीठिया को हाईकोर्ट से राहत मिलने से उत्साहित सांसद सुखबीर बादल बठिंडा देहाती और सांसद हरसिमरत कौर बादल बठिंडा शहरी से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर सकती हैं। वैसे चुनाव आयोग के आदेशों के अनुसार पंजाब में रैलियों पर 15 जनवरी तक पाबंदी है। 9 जनवरी को चुनाव आचार संहिता लागू हई थी और मजीठिया पर करीब एक माह पहले केस दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन


राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि जैसे ही मजीठिया पर केस दर्ज हुआ तो शिअद के बडे़ नेताओं ने बादल परिवार को लोगों के बीच जाकर चुनाव प्रचार न करने की सलाह दी थी। इसी कारण बादल परिवार ने पूरी तरह चुनाव प्रचार से दूरी बनाएं रखी थी। अब मजीठिया को जमानत मिलने के बाद बादल परिवार पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा। सबसे पहले शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल और सांसद हरसिमरत कौर बादल मैदान में उतरेंगे। पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल भी पूरी तरह से शांत रहे। उन्होंने अपने विस हल्के लंबी के वोटरों से भी पूरी तरह दूरी बनाई रखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 जनवरी के बाद शिअद नेता होंगे एक्टिव 

शिअद सूत्रों से पता चला है कि 15 जनवरी के बाद पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल के निशाने पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी होंगे। बादल परिवार समेत सभी अकाली नेता मजीठिया पर दर्ज हुए केस को राजनीतिक रंजिश से प्रेरित बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed