फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Akali Dal leader Ranjit Singh Brahmpura passed away

पंजाब: टकसाली अकाली रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का निधन, पीजीआई चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस

Tue, 13 Dec 2022 03:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 13 Dec 2022 03:03 PM IST
सार

ब्रह्मपुरा की ओर से पहले अकाली दल बादल से अलग होकर शिरोमणि अकाली दल टकसाली का भी गठन किया गया था।

विज्ञापन
Akali Dal leader Ranjit Singh Brahmpura passed away
रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में अकाली दल के नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का देहांत हो गया है। ब्रह्मपुरा अकाली दल बादल के सरपरस्त थे, ब्रह्मपुरा की ओर से पहले अकाली दल बादल से अलग होकर शिरोमणि अकाली दल टकसाली का भी गठन किया गया था। बाद में ब्रह्मपुरा अपने समर्थकों समेत वापस अकाली दल में शामिल हो गए और अकाली दल की लीडरशिप में उनको प्रकाश सिंह बादल के बराबर अकाली दल का नेता बना दिया था। ब्रह्मपुरा कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। पीजीआई में आज उन्होंने अंतिम सांस लिया।

विज्ञापन

सीएम मान ने जताया शोक 
सीएम भगवंत मान ने ब्रह्मपुरा के निधन पर शोक जताया है। सीएम ने ट्वीट किया कि वरिष्ठ अकाली नेता स. रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा के निधन का समाचार प्राप्त हुआ है...मैं इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर बादल ने ब्रह्मपुरा के निधन पर शोक जताया
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के संरक्षक व सीनियर नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। ट्विटर पर लिखे अपने शोक संदेश में सुखबीर ने कहा कि पंथक योद्धा और अकाली नेता जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के निधन से पंथ, पंजाब और शिरोमणि अकाली दल में जो शून्य पैदा हुआ है, उसे भरना मुश्किल होगा। जत्थेदार साहब जीवन भर राजनीति में पंथक मूल्यों के अपूरणीय प्रतीक बने रहे और उनकी रक्षा करने वाले नेता रहे। मैं उनकी आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

ब्रह्मपुरा के निधन पर ढींडसा ने जताया गहरा दुख
शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा ने वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। ढींडसा ने अपने शोक संदेश में कहा कि जत्थेदार ब्रह्मपुरा मेरे पुराने मित्र थे और हमने लंबे समय तक साथ काम किया। जत्थेदार ब्रह्मपुरा के जाने से पंथ को बड़ा नुकसान हुआ है। ढींडसा ने कहा कि ब्रह्मपुरा जमीन से जुड़े जननेता थे और धार्मिक क्षेत्र और समाज सेवा के लिए उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे शोकाकुल आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed