फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Aishwarya Rai visited ludhiana

ऐश की जादुई आंखों में खोये लुधियाना वाले

Sun, 22 Sep 2013 06:16 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 22 Sep 2013 06:16 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai visited ludhiana
झील सी नीली आंखों वाली विश्व सुंदरी, बालीवुड सुपरस्टॉर एवं बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्य रॉय बच्चन की एक झलक पाने को लुधियानवी बेताब हो गए।
विज्ञापन


ऐश रविवार को लुधियाना के रानी झांसी रोड पर बने कल्याण ज्वैलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन करने के लिए पहुंची थीं। वह शोरूम में सिर्फ दस पंद्रह मिनट रुकीं और फिर पुलिस सुरक्षा के बीच बीएमडल्यू कार में सवार होकर रवाना हो गईं। ऐश ने पंजाबियों को सत श्री अकाल बोला और अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया।

विश्व सुंदरी ऐश्वर्य राय के आने की खबर युवाओं को पहले से ही लग गई थी। कल्याण ज्वैलर्स के शोरूम के आसपास की छतों पर भी युवा चढ़ कर उनकी एक झलक पाने को उतावले हो रहे थे। पुलिस ने शोरूम के आसपास जबरदस्त बेरिकेटिंग की थी।
विज्ञापन


करीब तीन बजे जैसे ही ऐश्वर्य की कार शोरूम के बाहर रुकी, युवाओं का जोश देखते ही बनता था। ऐश ने भी उनको नाराज नहीं किया। शोरूम के बाहर बने मंच पर पहुंची और प्रशंसकों के रू-ब-रू र्हुइं। हाथ हिला कर प्रशंसकों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई हैपी डॉटर डे का पोस्टर पकड़े खड़ा था तो कोई अपने मोबाइल में ऐश की फोटो कैद करने के लिए उतावला हो रहा था। इसके बाद ऐश ने शोरूम में पहुंच कर रिबन काटा और उद्घाटन किया। वह शोरूम में कुछ देर के लिए रही। संवाददाताओं से बातचीत में ऐश ने बालीवुड में दूसरी पारी को लेकर पूछे सवाल पर पहले मुस्कुराई और बाद में कहा कि विचार किया जाएगा।

इसके बाद वह एकदम से बाहर निकल कर वापस लौट गईं। हड़बड़ी के कारण शोरूम में दीप प्रज्ज्वलित करने की रस्म तक ऐश पूरी नहीं कर सकीं। इसके बाद शोरूम संचालकों का कुछ मीडिया कर्मियों से विवाद भी हो गया। इस अवसर पर निगम के मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया, कल्याण ज्वैलर्स के सीएमडी टीएस कल्याणरमन भी मौजूद रहे।


सीएमडी टीएस कल्याण ने कहा कि उनके देश भर में 52 शोरूम हैं। चालू वित्त वर्ष में 12 और शोरूम खोलने की योजना है। पंजाब में मोहाली के बाद अब लुधियाना और इसके बाद अमृतसर में कल्याण अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। इसके अलावा यूएई में भी कल्याण कदम बढ़ा रहा है। 2015 तक कंपनी अपने स्टोर की संख्या सौ तक पहुंचा देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed