फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Advocate Dhami held CM responsible for Sultanpur Lodhi incident

Punjab: एडवोकेट धामी ने सुल्तानपुर लोधी की घटना के लिए सीएम को ठहराया जिम्मेदार

Sun, 26 Nov 2023 09:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Nov 2023 09:27 PM IST
सार

एडवोकेट धामी ने मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि धार्मिक स्थलों में कमेटियों में झगड़े हो जाते हैं, लेकिन उन्हें बैठकर अपने स्तर पर सुलझा लिया जाता है।

विज्ञापन
Advocate Dhami held CM responsible for Sultanpur Lodhi incident
भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब की घटना के लिए सीधे तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


एडवोकेट धार्मी ने कहा कि अमृत वेले जब गुरु साहिब का पाठ हो रहा था, उस समय जूतों समेत गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होकर गोलियां चलाना वाजिब नहीं है। वह रविवार को श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व को समर्पित महान नगर कीर्तन में शिरकत करने आए हुए थे।
विज्ञापन


एडवोकेट धामी ने मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि धार्मिक स्थलों में कमेटियों में झगड़े हो जाते हैं, लेकिन उन्हें बैठकर अपने स्तर पर सुलझा लिया जाता है। लेकिन इस मामले में पंजाब की भगवंत मान सरकार सही ढंग से पेश नहीं आई है। अमृत वेले गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होने के बाद जो माहौल बना, वह हम सबके सामने।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक पुलिस मुलाजिम की मौत हुई, जो दुखद है। इस पूरे घटनाक्रम के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के आदेश पर पांच सदस्यीय कमेटी बना दी है, जो गुरमति मर्यादा के अनुरूप पड़ताल करके रिपोर्ट पेश करेगी। उन्हाेंने कहा कि गुरुद्वारा परिसर में पुलिस का जोड़ों समेत दाखिल होने से गुरमति की उल्लंघना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed