{"_id":"c6cb41c6c701dfff05002fb297998c19","slug":"accident-paper-mill-secret","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे ने खोली पेपर मिल की पोल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे ने खोली पेपर मिल की पोल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Fri, 01 Aug 2014 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गोलेवाला के पास वीरवार रात पेपर मिल के टैंकर से हुई टक्कर में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान फरीदकोट निवासी रघुबीर सिंह के रूप में हुई। घटना के समय पेपर का यह टैंकर फैक्टरी के गंदे पानी को गंग नहर में डाल रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की एक टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और गंग नहर को प्रदूषित करने के सबूत जुटाए।
बोर्ड के कार्यकारी इंजीनियर रामजी दास ने बताया कि हालांकि बोर्ड ने एक माह ही ट्रीटमेंट प्लांट न होने की वजह से मिल बंद करने के निर्देश जारी कर रखे हैं। अब इस घटना के बाद मिल प्रबंधकों पर सख्त कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही राजस्थान सरकार ने भी पंजाब सरकार के पास गंग नहर और इंदिरा गांधी नहर में फैक्ट्रियों का दूषित पानी डाले जाने का मामला उठाया था। यह नहरें पंजाब से होकर गुजरती है और इसका पानी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर समेत पांच अन्य जिलों के लोग पीने व सिंचाई के लिए उपयोग करते हैं।