फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Accident in Punjab: Grandparents and soldier grandson died in a road accident

Accident in Punjab: सड़क हादसे में दादा-दादी और सैनिक पौते की मौत, एक अन्य गंभीर घायल

Mon, 19 Feb 2024 10:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 19 Feb 2024 10:45 PM IST
सार

सैनिक साहिल अपनी बहन की शादी में छुट्टी आया हुआ था और डोली को विदा करने अपनी गाड़ी में उसके ससुराल जा रहा था।

विज्ञापन
Accident in Punjab: Grandparents and soldier grandson died in a road accident
मृतकों के फाइल फोटो। हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर में दसूहा रोड पर हुए एक सड़क हादसे में दादा-दादी और उनके सैनिक पौते समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बुरी तरह घायल हो गया। हरियाना के पास गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई हादसे में कार सवार चार लोगों में से दादा-दादी और पौते की मौत हो गई, जबकि उनका दोहता घायल हो गया।

विज्ञापन


मृतक दादा रोशन लाल भी सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन थे। सैनिक साहिल अपनी बहन की शादी के बाद करीब 06:30 बजे अपनी गाड़ी में डोली के साथ ससुराल जा रहा था और उसके साथ उसके दादा दादी तथा एक फुफेरा भाई भी थे। हरियाना के पास मेन रोड पर उनकी गाड़ी सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में साहिल और उसके दादा की मौके पर ही मौत हो गई और दादी और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को सुरिंदर सिंह कटोच ने बताया कि वह गांव सैंचा थाना सदर होशियारपुर का रहने वाला है। उसकी बेटी की शादी विक्रम पैलेस में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद उसका बेटा डोली वाली गाड़ी के पीछे अपनी कर में सवार होकर अपने दादा दादी और फुफेरे भाई के साथ जा रहा था। जब वह हरियाना के पास पहुंचे तो अचानक आवारा पशु आ जाने के कारण गाड़ी काबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में उनके बेटे साहिल कटोच और पिता रोशन लाल की मौके पर ही मौत हो गई।


उनकी मां वेद कुमारी ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनके भतीजे युवराज सिंह को गंभीर रूप से घायल  हालत में होशियारपुर अस्पताल से जालंधर रेफर कर दिया।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed