{"_id":"908338c081680fd838107d0e1fdb8c34","slug":"accident-in-moga","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में हादसा, ट्रेनी आईएएस अधिकारी की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में हादसा, ट्रेनी आईएएस अधिकारी की मौत, दो गंभीर
अमर उजाला, मोगा
Updated Wed, 06 Nov 2013 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में बुधवार तड़के मोगा-बरनाला रोड पर हुए सड़क हादसे में एक ट्रेनी आईएएस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हादसा, तेज रफ्तार वाहन के पेड़ से टकराने से हुआ। घायलों को लुधियाना के डीएमएस अस्पताल में रैफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आईएएस में चयनित चार अधिकारी एक सप्ताह के लिए मोगा सब डिवीजन के गांव निहाल सिंह वालां में ट्रेनिंग पर थे।
इन ट्रेनी अधिकारियों में निशांत कुमार बिहार, शशि रंजन रांची, अजीत बिहार और हर्ष कानपुर शामिल थे। ये चारों सुबह आयकर विभाग की गाड़ी पर ड्राइवर राज जालंधर के साथ सुबह मोगा-बरनाला से निकल रहे थे।
विज्ञापन
गांव डाला के पास उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में निशांत कुमार की मौके पर मौत हो गई।
शशि रंजन और अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। हर्ष और ड्राइवर राज को मामूली चोटें आई हैं।