{"_id":"61738d2338f8383eb3789dab","slug":"accident-in-gurdaspur-death-of-two-bike-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत
Sat, 23 Oct 2021 09:49 AM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गुरदासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गुरदासपुर
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sat, 23 Oct 2021 09:49 AM IST
सार
गुरदासपुर में हादसा हुआ है। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। गौरतलब है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उस पर दो युवक सवार थे। जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों के शव अस्पताल के शव गृह में रखवाए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरदासपुर में हादसे में दो युवकों की मौत होने का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर-ट्राली ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को बुरी तरह से कुचल दिया। जिस कारण मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना गुरदासपुर के हरदोछननी रोड पर घटित हुई है। थाना सदर पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में शव गृह में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-पंजाब: बठिंडा में फार्मास्यूटिकल पार्क बनाए जाने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री मनसुख एल मांडविया से मिले वित्त मंत्री मनप्रीत बादल
विज्ञापन
थाना सदर के प्रभारी जतिंदर ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भेज दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हुई है। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन