फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Abohar Canal Breaches Amidst Fierce Storm 15 Foot Gap 50 Acres Land Submerged

Abohar: तेज आंधी से नहर टूटी, 15 फुट का कटाव आया; 50 एकड़ कृषि भूमि जलमग्न

Tue, 05 May 2026 01:28 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 05 May 2026 01:28 PM IST
सार

किसानों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि यह माइनर साल में दूसरी बार टूटी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। किसानों ने फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
Abohar Canal Breaches Amidst Fierce Storm 15 Foot Gap 50 Acres Land Submerged
अबोहर में कृषि भूमि जलमग्न - फोटो : संवाद

विस्तार

अबोहर में रात को आई तेज आंधी के कारण गांव खैरपुर के निकट सुखचैन नहर में करीब 15 फुट का कटाव आ गया, जिससे नहर टूट गई और आसपास की करीब 50 एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई। पानी ढाणियों तक पहुंचने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


गांव खैरपुर के निकट ढाणियों में रहने वाले मेनपाल, सुरेंद्र, लालचंद, विजय पाल और बलदेव ने बताया कि रात करीब 12 बजे खैरपुर अड्डे के पास नहर में अचानक कटाव आ गया। तेज हवा के कारण पेड़ों की टहनियां और पेड़ नहर में गिर गए, जिससे पानी का दबाव बढ़ने पर माइनर टूट गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सुबह नहरी विभाग के जेई हार्दिक, जेई सौरव गुप्ता, माल पटवारी सुभाष कटारिया, कुलदीप कुमार और बेलदार जगरूप मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेने के बाद जेसीबी मशीन की मदद से कटाव को भरने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई सौरव गुप्ता ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पहले ही हेड से गेट डाउन करवा दिए गए थे, लेकिन तेज आंधी के कारण पेड़ और टहनियां गिरने से यह स्थिति बनी। वहीं किसानों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि यह माइनर साल में दूसरी बार टूटी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। किसानों ने फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed