{"_id":"c87450d684cf224dddd852734a5c1af9","slug":"abducted-minor-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर नाबालिग से दुराचार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर नाबालिग से दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Sat, 26 Jul 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नाबालिग लड़की के अपहरण और उसे घर में बंधक बनाकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। इस केस में थाना कोतवाली पुलिस ने एक युवक समेत उसकी मां, भाई और दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की मौसी ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसकी बहन की लड़की उसके पास रह रही थी। जिसे उसने मार्च में वापस भेज दिया था। 14 जुलाई को लड़की बिना बताए उनके पास फरीदकोट आ रही थी। फरीदकोट पहुंचने पर वह जब रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो फरीदकोट निवासी अमरजीत सिंह और गोल्डी ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बिठाया और उसे सीपा के घर छोड़ आए। यहां पर सीपा ने अपनी मां और भाई अमन की मदद से लड़की को बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुराचार करता रहा।
जानकारी मिलते ही परिवार ने लड़की को आरोपियों के चंगुल से आजाद करवाया और थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत सौंपी। पुलिस ने बयान के आधार पर मुख्य आरोपी सीपा, उसकी मां, भाई अमन, दोस्तों अमरजीत सिंह और गोल्डी को नामजद करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।