फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   AAP MP Balbir Singh Seechewal statement on MPs leaving the party

आप सांसद सीचेवाल का दावा: बोले- पार्टी छोड़ने वाले सांसदों ने मुझे भी दिया था ऑफर, मैंने किया साफ इंकार

Sun, 26 Apr 2026 09:53 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 26 Apr 2026 09:53 PM IST
सार

सीचेवाल ने सात सांसदों के एक साथ पार्टी छोड़ने पर दुख जताते हुए इसे आम आदमी पार्टी के साथ बेवफाई करार दिया। उन्होंने कहा मुझे भी एक सांसद का फोन आया था लेकिन मैंने पार्टी छोड़ने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन
AAP MP Balbir Singh Seechewal statement on MPs leaving the party
बलबीर सिंह सीचेवाल, राज्यसभा सांसद आप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल ने रविवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि पार्टी छोड़ने वाले सांसदों ने उन्हें भी अपने साथ आने का न्यौता दिया था लेकिन उन्होंने साफ इंकार कर दिया। सीचेवाल ने कहा कि राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने उन्हें फोन कर आजाद समूह में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था।

विज्ञापन


सीचेवाल ने सात सांसदों के एक साथ पार्टी छोड़ने पर दुख जताते हुए इसे आम आदमी पार्टी के साथ बेवफाई करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इन नेताओं को राज्यसभा में भेजकर पंजाब के मुद्दे उठाने का मौका दिया लेकिन अब उन्होंने अचानक पार्टी छोड़ दी। राघव चड्ढा और संदीप पाठक के फैसले पर भी उन्होंने हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने पंजाब में सत्ता का पूरा आनंद लिया और अब पार्टी को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन


संसद में बोलने नहीं दिया गया, लगाया आरोप
सीचेवाल ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें राज्यसभा में किसी भी विधेयक पर बोलने का अवसर नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सदन में हमेशा राघव चड्ढा और संदीप पाठक ही पार्टी का पक्ष रखते थे जबकि उन्हें केवल जीरो ऑवर में ही बोलने का मौका मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा था जब उसके 10 में से सात राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालीवाल ने पार्टी पर सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था। सीचेवाल ने बताया कि साहनी ने उन्हें बताया था कि छह से सात सांसद पहले ही नए समूह के समर्थन में हस्ताक्षर कर चुके हैं लेकिन उन्होंने इसमें शामिल होने से साफ मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed