{"_id":"605b45b98ebc3ec4ab1a6b7a","slug":"aap-leader-harpal-singh-cheema-said-amarinder-government-should-compensate-farmers-for-their-huge-loss-to-wheat-crop-due-to-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरपाल सिंह चीमा बोले- बारिश-ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को हुआ भारी नुकसान, भरपाई करे अमरिंदर सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरपाल सिंह चीमा बोले- बारिश-ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को हुआ भारी नुकसान, भरपाई करे अमरिंदर सरकार
Wed, 24 Mar 2021 07:29 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 24 Mar 2021 07:29 PM IST
सार
पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य की अमरिंदर सरकार किसानों के हितों की बजाय उद्योगपतियों के हितों की रक्षा कर रही है...
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा
- फोटो : Amar Ujala (File)
विस्तार
पंजाब में पिछले दिनों हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। हजारों किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आम आदमी पार्टी ने इस स्थिति में पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार से किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस समय देश के किसानों पर चौतरफा मार पड़ रही है। वे केंद्र सरकार के ‘काले कृषि कानूनों’ के कारण भी परेशान हो रहे हैं, तो राज्य की अमरिंदर सरकार किसानों के हितों की बजाय उद्योगपतियों के हितों की रक्षा कर रही है। इसी बीच खराब हुए मौसम के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि किसानों को हुए नुकसान के हिसाब से मुआवजा दिया जाए, जिससे वे परेशान न हों।
विज्ञापन
आप नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गैर-क़ानूनी तरीकों से किसानों को परेशान कर रही है। वह किसानों से बातचीत का रास्ता अपनाने की जगह तानाशाही रवैया अपना रही है और अपनी मनमर्जी से किसानों पर नये-नये कानून थोप रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों से बातचीत कर विवादित कानूनों को वापस लेना चाहिए, जिससे देश के किसानों और कृषि दोनों को बचाया जा सके।
विज्ञापन