फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Aam Aadmi Party will announce candidate soon for Jalandhar By-Poll

Jalandhar By-Poll: जल्द प्रत्याशी घोषित करेगी आम आदमी पार्टी, मंत्री बोले-सरकार की उपलब्धियों पर लगेगी मुहर

Tue, 04 Apr 2023 04:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Apr 2023 04:58 PM IST
सार

पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने से लेकर सेहत व शिक्षा के क्षेत्र बड़े फैसले लिए गए हैं। रोजगार देने के अलावा मुफ्त बिजली दी गई है। इस उपचुनाव में आप ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। एक

विज्ञापन
Aam Aadmi Party will announce candidate soon for Jalandhar By-Poll
मंत्री अमन अरोड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

आम आदमी पार्टी जल्द ही जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर देगी। पंजाब के मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अमन अरोड़ा ने कहा कि इस पर मंथन जारी है और पार्टी ईमानदार, अनुभवी व जन समर्पित नेता को चुनाव मैदान में उतारेगी। मंगलवार को सुनाम स्थित अपनी रिहायश पर पत्रकारों से बातचीत में मंत्री अरोड़ा ने कहा कि इस उपचुनाव में पंजाब सरकार के पिछले एक वर्ष की प्राप्तियों पर जनता अपनी सहमति की मुहर लगाएगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Gurdaspur Double Murder: डीआईजी आफिस में तैनात ASI ने पत्नी और बेटे को गोली से उड़ाया, कुत्ते की भी ली जान
विज्ञापन


अरोड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने से लेकर सेहत व शिक्षा के क्षेत्र बड़े फैसले लिए गए हैं। रोजगार देने के अलावा मुफ्त बिजली दी गई है। इस उपचुनाव में आप ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार, विपक्ष को कुचल कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विपक्ष को मिटाने का मतलब तो लोकतंत्र को मिटाना है, फिर तो तानाशाही शासन हो जाएगा। लोकतंत्र की खूबसूरती तो विपक्ष की आवाज है। यदि विपक्ष नहीं तो लोकतंत्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के अलावा आप के कई दिग्गज नेताओं की आवाज दबाने की कोशिश भाजपा सरकार कर रही है, लेकिन जिस पार्टी या नेता से भाजपा सरकार धक्केशाही करेगी, जनता की भावनाएं उसी पार्टी या नेता से जुड़ेंगी और भाजपा कमजोर होगी। देशवासियों और पंजाब के लोगों ने तो कई बार यह साबित किया है। उन्होंने कहा कि सोलर एनर्जी के लिए ज्यादा सब्सिडी की मांग केंद्र से की गई है लेकिन अभी केंद्र ने इस संबंधी कोई फैसला नहीं लिया है। पंजाब में सोलर एनर्जी को प्रोत्साहित करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed