फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Aam Aadmi Party declared Lawyer Rajneesh Dahiya candidate from Firozpur rural

पंजाब विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने फिरोजपुर देहाती से वकील रजनीश दहिया को बनाया प्रत्याशी

Tue, 18 Jan 2022 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Jan 2022 01:48 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के फिरोजपुर देहाती हलके से पहले घोषित किए गए प्रत्याशी आशु बांगड़ ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया था। आशु बांगड़ ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party declared Lawyer Rajneesh Dahiya candidate from Firozpur rural
वकील रजनीश दहिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने फिरोजपुर देहाती हलके से वकील रजनीश दहिया को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। यहां से आप के प्रत्याशी आशु बांगड़ ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया था। आशु बांगड़ ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे।

विज्ञापन


फिरोजपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आशु बांगड़ ने कहा था कि दिल्ली से आए आब्जर्वर बदतमीजी से पेश आते हैं। उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप वालंटियर की आवाज दबाई जा रही है। पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा पर आरोप लगाते हुए बांगड़ ने कहा कि चड्ढा आप को एक कंपनी की तरह चला रहा है। दिल्ली के आप नेताओं की बोली ठीक नहीं है।  

विज्ञापन

कांग्रेस से फिरोजपुर देहात से उम्मीदवार बने आशु बांगड़

इसके बाद वे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस में शामिल होते ही बांगड़ को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिया था। फिरोजपुर देहात से कांग्रेस की वर्तमान विधायक सत्कार कौर हैं। कांग्रेस ने 86 प्रत्याशियों की पहली सूची में सत्कार कौर समेत 12 मौजूदा विधायकों के नाम की घोषणा नहीं की थी। आशु बांगड़ को प्रत्याशी बनाने के बाद सत्कार कौर की दावेदारी पर संकट खड़ा हो गया है। अब सत्कार कौर की कांग्रेस छोड़ने की राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज होने लगी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आशु बांगड़ के पार्टी से इस्तीफा देने के सवाल पर राघव चड्ढा ने कहा था कि हमारे उम्मीदवार ने अरविंद केजरीवाल को जो पत्र भेजा है, उसमें हम पर आरोप लगाए हैं कि हमने उनसे होर्डिंग लगाने के लिए कहा है, क्या मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था। चुनाव के दौरान अगर हम अपने उम्मीदवारों से ऐसा नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed